Categories: टेक - ऑटो

FASTag Rules 1st Feb, 2026: आज से बदल जाएंगे fastag के नियम, नहीं होगा KYV का झंझट

FASTag Rules 1st Feb, 2026: आज देश भर में FASTag को लेकर बदलाव हुआ है. इस बदलाव से लोगों का समय बर्बाद नहीं होगा और काम जल्दी हो जाएगा. आइए जानते हैं कि क्या बदला है-

Published by sanskritij jaipuria

FASTag Rules 1st Feb, 2026: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. 1 फरवरी 2026 यानी आज से कार, जीप और वैन के लिए नया FASTag लेने पर Know Your Vehicle (KYV) की प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी. अब FASTag चालू होने के बाद वाहन की अंदर-बाहर से फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे लोगों को होने वाली परेशानी और बेवजह की देरी कम होगी.

नए FASTag नियमों में क्या बदलेगा?

अब लोगों के मन में ये होगा कि आज क्या बदलेगा तो आपको बता दें कि बनाए गए नियमों के अनुसार, अब FASTag लेने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान होगी.

 FASTag चालू होने के बाद KYV नहीं करना होगा
 FASTag तभी एक्टिव होगा जब वाहन की जानकारी जांच ली जाएगी
 ये जांच बैंक या FASTag जारी करने वाली कंपनी करेगी
 वाहन की जानकारी सरकार के VAHAN पोर्टल से मिलाई जाएगी
 ये नियम ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से लिए गए FASTag पर लागू होगा

पहले कई लोगों को बार-बार मैसेज आते थे और सही कागज देने के बाद भी टैग ब्लॉक हो जाता था. अब ये फालतू का झंझट हटा दिया गया है. जिनके पास पहले से FASTag है, उनके लिए नियम. अगर आपकी कार, जीप या वैन पर पहले से FASTag लगा है, तो आम तौर पर आपको KYV कराने की जरूरत नहीं होगी.

KYV केवल इन हालात में मांगा जा सकता है:

 FASTag ढीला या गलत तरीके से लगा हो
 वाहन की जानकारी गलत हो
 टैग के गलत इस्तेमाल का शक हो
 खोए हुए FASTag का नया टैग लिया जा रहा हो

अगर कोई शिकायत या समस्या नहीं है, तो FASTag पहले की तरह चलता रहेगा.

Related Post

FASTag एक्टिवेशन से पहले सख्त जांच

NHAI ने बैंकों और FASTag कंपनियों के लिए नियम कड़े कर दिए हैं.

 बिना जांच के FASTag चालू नहीं किया जाएगा
 पहले वाला ‘पहले चालू, बाद में जांच’ वाला तरीका खत्म कर दिया गया है
 अगर VAHAN पोर्टल पर जानकारी नहीं मिलती, तो रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) से जांच होगी

इससे गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी और सिस्टम ज्यादा सेफ होगा.

KYV को लेकर फैली उलझन भी खत्म

अक्टूबर 2025 में कई लोगों को मैसेज मिले थे कि KYV नहीं करने पर FASTag बंद हो जाएगा. बाद में NHAI ने साफ किया कि KYV की कोई समय सीमा नहीं है और ये सिर्फ खास मामलों में जरूरी है. अब 1 फरवरी 2026 यानी आज से ज्यादातर लोगों के लिए KYV की परेशानी पूरी तरह खत्म हो जाएगी.

अगर FASTag ब्लॉक हो जाए तो क्या होगा?

अगर किसी वजह से आपका FASTag काम न करे और आप टोल पर UPI से भुगतान करें, तो आपको डबल पैसे नहीं देने होंगे. केवल 25% अतिरिक्त शुल्क देना होगा जैसे कि
टोल शुल्क: ₹100, नकद भुगतान: ₹200 और UPI से भुगतान: ₹125. इससे साफ है कि FASTag में दिक्कत होने पर भी डिजिटल भुगतान सस्ता रहेगा.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Iran Israel War: अमेरिका में हो सकता है बड़ा हमला, खतरे में डोनाल्ड्र ट्रंप समेत कई मंत्रियों की जान!

कहा जा रहा है कि फोर्ट मैकनेयर के ऊपर ड्रोन देखे जाने के बाद अधिकारियों…

March 19, 2026

PM Modi: नवरात्रि के शुभ मौके पर PM मोदी का संदेश, उगादी से लेकर चेटी चंद तक की दीं शुभकामनाएं

Happy Navratri 2026: जैसा की आप सभी जानते हैं कि देशभर में त्योहारों का सीजन…

March 19, 2026

Silver Price 19th March: आज कैसा है मार्केट का हाल, जानें चांदी के रेट बढ़े या घटे?

Silver Price 19th March: आज अगर आप सोने-चांदी को खरीदने की सोच रहे हैं तो…

March 19, 2026