Categories: टेक - ऑटो

मोबाइल से कंट्रोल होगा गर्म पानी! जानिए कैसे काम करते हैं स्मार्ट गीजर

आज के दौर में स्मार्ट गीजर (Smart Geysers) न केवल पानी गर्म करने का काम करते हैं बल्कि आपकी सुविधा, सुरक्षा और बिजली की बचत का भी ध्यान रखते हैं.

Published by Renu chouhan

सर्दियों में जब नहाने का मन बना लें और तभी एहसास हो कि गीजर ऑन करना भूल गए हैं- यह झुंझलाहट भरा पल अब खत्म होने वाला है. आज के दौर में स्मार्ट गीजर (Smart Geysers) न केवल पानी गर्म करने का काम करते हैं बल्कि आपकी सुविधा, सुरक्षा और बिजली की बचत का भी ध्यान रखते हैं. ये Wi-Fi enabled water heaters मोबाइल ऐप से कंट्रोल किए जा सकते हैं, जिससे आप कहीं से भी इन्हें ऑन-ऑफ कर सकते हैं.

स्मार्ट वॉटर हीटर क्या होता है?
स्मार्ट वॉटर हीटर पारंपरिक गीजर से काफी अलग होता है. यह एक Wi-Fi connected device है जिसे आप अपने स्मार्टफोन से चला सकते हैं. इसमें सिर्फ पानी गर्म करने की सुविधा नहीं बल्कि कई एडवांस फीचर्स भी होते हैं- जैसे तापमान सेट करना, टाइम शेड्यूल करना, बिजली की खपत मॉनिटर करना और डिजिटल डिस्प्ले पर रियल-टाइम जानकारी देखना. इसका मतलब अब आपको अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं कि पानी कितना गर्म हुआ है- ऐप में सटीक तापमान दिखता है. कुछ मॉडल्स में वॉयस कमांड सपोर्ट भी होता है, जो Alexa या Google Assistant से कंट्रोल किया जा सकता है.

Related Post

कैसे काम करता है स्मार्ट गीजर?
स्मार्ट गीजर को सेट करना बेहद आसान है. सबसे पहले इसे अपने घर के Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें. फिर मोबाइल ऐप डाउनलोड कर “Add Device” में जाकर “Water Heater” ऑप्शन चुनें. एक बार कनेक्शन हो जाने के बाद, आप अपने मोबाइल से गीजर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं, तापमान तय कर सकते हैं या टाइमर सेट कर सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप घर से बाहर रहकर भी इसे ऑपरेट कर सकते हैं. मसलन- ऑफिस से निकलने से पहले गीजर ऑन करें और घर पहुंचते ही तैयार मिले गर्म पानी!

स्मार्ट गीजर क्यों हैं बेहतर?
नॉर्मल गीजर के मुकाबले में स्मार्ट गीजर अधिक फीचर्स और ऊर्जा दक्षता (energy efficiency) के साथ आते हैं. इनमें “Standby Cut-off” फीचर होता है जो गीजर को उपयोग में न होने पर कम बिजली खर्च करने देता है. कुछ मॉडल्स तो 7–8 घंटे ऑन रहने के बावजूद सिर्फ 1 वॉट से भी कम बिजली खर्च करते हैं. साथ ही, इनमें सुरक्षा फीचर्स जैसे ओवरहीटिंग अलर्ट, टेम्परेचर कंट्रोल और लीक डिटेक्शन भी शामिल हैं, जिससे किसी भी खतरे की संभावना घट जाती है. भले ही इनकी कीमत सामान्य गीजर से कुछ अधिक हो, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह खुद अपनी कीमत वसूल कर लेते हैं- क्योंकि यह बिजली बचाते हैं और लंबे समय तक चलते हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026