Categories: टेक - ऑटो

Jio का पत्ता काटने आया BSNL! सस्ते कर दिए Plan, दूर बैठकर नाखून चबा रहा Airtel

BSNL का यह ऑफर फिलहाल तीन प्रीपेड प्लान्स पर लागू है. इनमें ₹199, ₹485 और ₹1999 वाले प्लान शामिल हैं.

Published by Renu chouhan

BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है. इस ऑफर के तहत कंपनी कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स पर डिस्काउंट दे रही है. हालांकि, यह ऑफर हमेशा के लिए नहीं है और केवल 15 अक्टूबर 2025 तक ही मान्य रहेगा. अगर आप BSNL का कोई नया प्रीपेड प्लान लेने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है.

2 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट
TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL अपने कुछ प्लान्स पर 2 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है. यह ऑफर 15 सितंबर से शुरू हो चुका है और 15 अक्टूबर तक चलेगा. यानी आपके पास केवल एक महीने का समय है इन डिस्काउंट वाले प्लान्स को लेने का.

किन प्लान्स पर मिल रहा है फायदा?
BSNL का यह ऑफर फिलहाल तीन प्रीपेड प्लान्स पर लागू है. इनमें ₹199, ₹485 और ₹1999 वाले प्लान शामिल हैं.

Related Post

₹199 वाले प्लान पर 3.8 रुपये की बचत होगी.
₹485 वाले प्लान पर 9.6 रुपये की बचत होगी.
₹1999 वाले प्लान पर पूरे 38 रुपये की छूट मिलेगी.

क्यों दे रहा है BSNL छूट?
BSNL लगातार नए ऑफर्स और स्कीम्स लाकर यूजर्स को जोड़ने की कोशिश कर रहा है. इससे पहले कंपनी ₹1 में सिम कार्ड भी ऑफर कर चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL इस साल दिसंबर तक दिल्ली और मुंबई में 5G सर्विस शुरू कर सकता है. कुछ महीने पहले कंपनी ने दिल्ली में 4G सर्विस का सॉफ्ट लॉन्च भी किया था. जुलाई में जब निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान महंगे कर दिए थे, तो काफी लोग BSNL की ओर मुड़े थे और कंपनी ने लगातार दो तिमाही में मुनाफा दर्ज किया. लेकिन 4G और 5G सर्विस की देरी के कारण कंपनी ग्राहकों को खो भी रही है. यही वजह है कि BSNL इस तरह के डिस्काउंट ऑफर देकर ग्राहकों को बनाए रखना चाहता है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026