Categories: टेक - ऑटो

BGMI 4.0 अपडेट में आ रहा है सबसे डरावना भूतिया मोड! 11 सितंबर को आएगा स्पूकी थीम

BGMI 4.0 New update: इस बार अपडेट में भूतों से जुड़ी थीम को लेकर नए फीचर्स लाए गए हैं जो गेम को और मजेदार और दिलचस्प बनाएंगे। BGMI ने एक ट्रेलर रिलीज किया है जिसमें बताया गया है कि इस अपडेट में क्या-क्या नया देखने को मिलेगा।

Published by JP Yadav

BGMI 4.0 update: BGMI में हर कुछ महीनों में नया अपडेट आता रहता है और 4.0 अपडेट की फैंस काफी समय से राह देख रहे थे। इस बार अपडेट में भूतों से जुड़ी थीम को लेकर नए फीचर्स लाए गए हैं जो गेम को और मजेदार और दिलचस्प बनाएंगे। BGMI ने एक ट्रेलर रिलीज किया है जिसमें बताया गया है कि इस अपडेट में क्या-क्या नया देखने को मिलेगा। ट्रेलर में कई पॉपुलर YouTubers  भी दिखाई दिए हैं। आइए जानते हैं इस अपडेट की रिलीज डेट और इसमें मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में…

BGMI के 4.0 अपडेट की रिलीज डेट हुई लीक

रिपोर्ट्स के मुताबिक BGMI का 4.0 अपडेट 11 सितंबर 2025 को रिलीज हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह अपडेट सुबह 7:30 बजे तक आ सकता है। लेकिन Krafton की तरफ से अभी इसकी Offical announce नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह से ट्रेलर एक हफ्ते पहले ही जारी किया गया है उससे यही लग रहा है कि अपडेट अगले कुछ दिनों में आ सकता है।

4.0 अपडेट में आएंगे ये नए फीचर्स

BGMI ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने नए अपडेट में आने वाले फीचर्स की जानकारी दी है। वीडियो में लोलज गेमिंग, पायल गेमिंग, जोकर की हवेली, और स्नैक्स गेमिंग जैसे पॉपुलर यूट्यूबर्स भी देखे गए जिन्होंने अलग-अलग रोल निभाने के जरिए 4.0 अपडेट में आने वाले नए फीचर्स को दिखाया। इस अपडेट के साथ ‘स्पूकी सोइरी’ थीम वाला क्लासिक मोड भी गेम में आने वाला है जिसमें एक रहस्यमयी महल और एक साथ चलने वाला कंपैनियन भी होगा।

इस अपडेट में आने वाला ghost एक खास कम्पैनियन होगा जिसकी कई स्किल्स होंगी जो फाइट में काम आएंगी। अगर आप फिनिश भी हो जाते हैं तो भी अपने दोस्तों की मदद कर पाएंगे। घोस्टी नाम का ये कम्पैनियन आपको उड़ाकर एक जगह से दूसरी जगह भी ले जा सकता है आपके लिए शील्ड भी बन सकता है और सिर पर होने वाले डैमेज को भी कम करेगा जिस्से हेल्थ भी कम जएगी।

Related Post

जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी! पाएं फ्री रिचार्ज और बंपर रिवार्ड्स

इसके अलावा घोस्टी आसपास के दुश्मनों की लोकेशन भी मार्क कर सकता है और उसकी मदद से आपकी रनिंग स्पीड भी बढ़ सकती है। जब नॉक हो जाते हैं तब भी कुछ सेकेंड तक दुश्मनों को देखा जा सकता हैं और घोस्टी की मदद से शील्ड बनाकर डैमेज से खुद को बचाया भी जा सकता हैं।

नवरात्र से दीपावली तक धमाकेदार फोर व्हीलर होंगे लॉन्च! खरीदें SUVs और इलेक्ट्रिक कारें

इस अपडेट में “Mortar” नाम का एक नया वैपन भी आएगा जिसका डैमेज काफी ज्यादा होगा। साथ ही एक नया “PvP मोड” भी जोड़ा जाएगा जिसमें 1v4 की लड़ाई होगी इसमें “प्रिडेटर” और “सर्वाइवर” आमने-सामने होंगे। प्रिडेटर का काम होगा सर्वाइवर को बाहर करना जबकि सर्वाइवर गेट तक पहुँचकर जीत सकते हैं।

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026