Categories: टेक - ऑटो

भारत का Arattai ऐप WhatsApp को पीछे छोड़कर बन गया नंबर 1, जानें क्यों है इतना खास

इस ऐप को Zoho ने 2021 में लॉन्च किया था और चार साल के मेहनत के बाद यह ऐप अब सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली मैसेजिंग के लिए जाना जा रहा है. Arattai को “spyware-free” और डेटा-ट्रैकिंग से मुक्त बताया जाता है.

Published by Renu chouhan

भारत में “Made in India” सोशल नेटवर्किंग ऐप Arattai ने लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स जैसे WhatsApp, Telegram और Threads को पीछे छोड़कर ऐप स्टोर में नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है. इस ऐप को Zoho ने 2021 में लॉन्च किया था और चार साल के मेहनत के बाद यह ऐप अब सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली मैसेजिंग के लिए जाना जा रहा है. Arattai को “spyware-free” और डेटा-ट्रैकिंग से मुक्त बताया जाता है, जिससे यह प्राइवेसी पर ध्यान रखने वाले यूज़र्स के लिए परफेक्ट विकल्प बनता है.

Arattai क्या है और क्यों लोकप्रिय है
Arattai एक “Made in India” सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो WhatsApp की तरह ही काम करता है. इसका नाम तमिल भाषा के शब्द “अरट्टाई” से लिया गया है, जिसका मतलब है “चैट” या “गॉसिप.” इस ऐप में वन-ऑन-वन चैट, फाइल शेयरिंग, वॉइस/वीडियो कॉल, स्टेटस अपडेट और चैनल ब्रॉडकास्टिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

Arattai सिर्फ स्मार्टफोन पर ही नहीं, बल्कि डेस्कटॉप और Android TV पर भी काम करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है प्राइवेसी-फ्रेंडली अप्रोच. ऐप यूज़र्स के डेटा को मोनेटाइज नहीं करता और पूरी तरह से सुरक्षित कम्युनिकेशन का वादा करता है.

Related Post

इसकी लोकप्रियता तब और बढ़ी जब भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के रूप में सुझाया. कई टेक एक्सपर्ट्स इसे “India’s WhatsApp killer” भी कह रहे हैं.

अभी भी सुधार की जरूरत
हालांकि Arattai बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन WhatsApp जैसी प्रसिद्धि पाने के लिए कुछ सुधारों की जरूरत है. फिलहाल Arattai में चैट्स पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं हैं. साथ ही अचानक बढ़ी डिमांड की वजह से सर्वर में कुछ गड़बड़ियां और कॉन्टैक्ट सिंक में धीमापन जैसे इश्यूज सामने आए हैं.

क्या Arattai WhatsApp को टक्कर दे पाएगा?
भारत में WhatsApp के 500 मिलियन से ज्यादा यूज़र्स हैं, इसलिए Arattai को लोगों की आदत बदलने और भरोसा जीतने में समय लग सकता है. अगर Zoho समय के साथ यूज़र-फ्रेंडली फीचर्स और प्राइवेसी का सही संतुलन बनाए रखता है, तो Arattai WhatsApp और अन्य लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स को कड़ी टक्कर दे सकता है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Etawah news: इटावा में नाबालिग से मारपीट का आरोप, पड़ोसी पर केस दर्ज, माहौल गरमाया

Etawah news:  इटावा के शिव नगर इलाके में नाबालिग बच्ची से मारपीट का मामला सामने…

April 20, 2026

संबल में सनसनी! बरी होकर घर लौटा युवक मिला मृत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sambhal news: संभल में दो दिन पहले ही युवक जेल से छूटकर आया था. रात…

April 20, 2026

एक दुल्हन, कई पति! आज भी जिंदा है ‘पांचाली’ प्रथा, एक साथ कैसे गुजारते हैं दिन-रात?

Humla Nyinba Community: भारत के एक पड़ोसी देश में न्यिनबा समुदाय आज तक पांचाली प्रथा…

April 20, 2026

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई को बनेगा खास योग! शनि-बुध की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई 2026 को बनने वाला शनि-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग खास माना…

April 20, 2026