Categories: टेक - ऑटो

Apple event 2025: iPhone 17 से लेकर Watch Series 11, जानिए आज Awe dropping इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च

iPhone 17 launch Today: Apple का साल का सबसे बड़ा धमाका आज होने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में कंपनी अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स लेकर आ रही है. इवेंट का नाम रखा गया है “Awe dropping” Special Event, और इसमें टेक की दुनिया को चौंका देने वाली नई डिवाइस लॉन्च होंगी.

Published by Renu chouhan

iPhone 17 launch Today: Apple का साल का सबसे बड़ा धमाका आज होने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में कंपनी अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स लेकर आ रही है. इवेंट का नाम रखा गया है “Awe dropping” Special Event, और इसमें टेक की दुनिया को चौंका देने वाली नई डिवाइस लॉन्च होंगी. यह इवेंट भारतीय समयानुसार 9 सितंबर रात 10:30 बजे से लाइव स्ट्रीम होगा. आप इसे Apple की वेबसाइट, YouTube और Apple TV ऐप पर देख सकते हैं.

अब जानते हैं आज क्या-क्या देखने को मिलेगा-
iPhone 17 Series – सबकी नजर यहीं
इस बार Apple सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला है अपने iPhone 17 सीरीज को लेकर. इसमें कुल चार मॉडल होंगे:
• iPhone 17: बड़ा डिस्प्ले, Always-on फीचर और 24MP फ्रंट कैमरा.
• iPhone 17 Air: सबसे हल्का और पतला iPhone अब तक, 6.6 इंच स्क्रीन और A19 चिप के साथ.
• iPhone 17 Pro: नया कैमरा बार डिजाइन, A19 Pro चिप और 48MP टेलीफोटो कैमरा.
• iPhone 17 Pro Max: Pro वाला सबकुछ और साथ में बड़ी बैटरी.

Apple Watch Series 11: और भी स्मार्ट
Apple Watch Series 11 में इस बार होगा नया S-series चिप और 5G सपोर्ट. डिजाइन लगभग पहले जैसा रहेगा, लेकिन परफॉर्मेंस और तेज होगी. ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग शायद इस साल न आए.

Watch Ultra 3: रोमांच के लिए तैयार

एडवेंचर और फिटनेस यूजर्स के लिए Apple लाएगा Watch Ultra 3. इसमें मिलेगा:
•बड़ा डिस्प्ले
•पतले बेजल
•नया S11 चिप
•सैटेलाइट कनेक्टिविटी और 5G

Related Post

यानी पहाड़ों पर ट्रेकिंग हो या समुद्र की गहराई, यह वॉच हर जगह काम आएगी.

Watch SE 3 – बजट फ्रेंडली ऑप्शन
अगर आप Apple Watch पहली बार लेना चाहते हैं, तो Watch SE 3 आपके लिए बेस्ट होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें प्लास्टिक बॉडी, बड़ा डिस्प्ले और नया चिप मिलेगा. 2022 के बाद पहली बार यह मॉडल अपडेट हो रहा है.

AirPods Pro 3 – म्यूजिक का नया मजा
ऑडियो फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है AirPods Pro 3. इनमें आपको मिलेगा:
•नया H3 चिप
•हार्ट-रेट मॉनिटरिंग
•और भी पावरफुल नॉइज कैंसिलेशन
•नया चार्जिंग केस

क्या मिल सकता है सरप्राइज में?
Apple अक्सर अपने इवेंट्स में सरप्राइज भी देता है. इस बार चर्चाएं हैं कि कंपनी AirTag 2, नया Apple TV 4K, HomePod Mini 2nd Gen और Vision Pro का नया वर्जन भी दिखा सकती है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026