Categories: टेक - ऑटो

Asia Cup 2025: ऐसी-वैसी नहीं है Abhishek Sharma को गिफ्ट मिली ये काम, कूट-कूटकर भरे हैं फीचर्स

इस जीत में अभिषेक शर्मा का योगदान सबसे खास रहा. 7 मैचों में उन्होंने कुल 314 रन बनाए, जो कि सबसे अधिक है. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया.

Published by Renu chouhan

एशिया कप 2025 भारत और पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबलों के साथ ही अभिषेक शर्मा की शानदार पारियों के लिए याद किया जाएगा. भारत ने बीते रविवार को पाकिस्तान को करारी हार दी और एशिया कप अपने नाम कर लिया. इस जीत में अभिषेक शर्मा का योगदान सबसे खास रहा. 7 मैचों में उन्होंने कुल 314 रन बनाए, जो कि सबसे अधिक है. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया.

Haval H9 SUV – मैन ऑफ द टूर्नामेंट का गिफ्ट
मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने के साथ ही अभिषेक शर्मा को एक खास गिफ्ट भी मिला, जो है Haval H9 SUV. यह SUV चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स (GWM) कंपनी की पॉपुलर मॉडल है. हवल ब्रांड की ये SUV अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस, फीचर-पैक्ड इंटीरियर्स और ऑफ-रोड क्षमता के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. Haval H9 को 7-सीटर के रूप में पेश किया गया है और यह फैमिली कार के साथ-साथ एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के लिए भी परफेक्ट है.

Related Post

कीमत और इंजन स्पेसिफिकेशन
Haval H9 की भारतीय कीमत लगभग ₹25-35 लाख के बीच है. यह SUV 4.95 मीटर लंबी और 1930 मिमी ऊंचाई वाली है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 224 मिमी है और इसमें 90 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. H9 में 2.0 लीटर 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 214 एचपी पावर और 380 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करता है. गियरबॉक्स के तौर पर इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ZF ट्रांसमिशन मिलता है.

फीचर-पैक्ड SUV
Haval H9 के इंटीरियर में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 14.6 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, नैविगेशन, मीडिया कंट्रोल, मसाज और वेंटिलेशन के साथ मेमोरी सीट्स, 10-स्पीकर प्रीमियम स्टीरियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं. इसके अलावा SUV में पैनोरमिक सनरूफ, 4WD सिस्टम, मल्टी टेरेन मोड, 360 डिग्री कैमरा और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मौजूद है. ये सारे फीचर्स सेफ्टी और कंफर्ट सुनिश्चित करते हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026