Kuldeep Yadav and Vanshika Wedding: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था, कि टीम इंडिया से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव जल्द ही अपनी जिंदगी की एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. मैदान पर बल्लेबाजों को नानी याद दिलाने वाले कुलदीप 14 मार्च, 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह दोहरी खुशी का मौका बन चुका है. हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. वहीं दूसरी तरफ कुलदीप जल्द वंशिका से शादी करने जा रहे हैं.
कानपुर से है ताल्लुक
कानपुर के रहने वाले कुलदीप और वंशिका एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं. सालों की जान पहचान और दोस्ती के बाद अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों ने 4 जून, 2025 को लखनऊ के एक निजी होटल में सगाई की थी.
वर्ल्ड कप के लिए टाली थी शादी
बता दें कि, यह शादी पहले नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन जब कुलदीप का सिलेक्शन टी20 वर्ल्ड कप टीम में हुआ, तो उन्होंने अपनी शादी को आगे बढ़ा दिया. कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 14 रन देकर 1 विकेट लिया था.
कौन है वंशिका?
वंशिका कानपूर की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम योगेंद्र सिंह चड्ढा है, जो एलआईसी में कार्यरत हैं. वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर रही हैं. वंशिका ने सेंट मैरी से 2017 में12वीं पास की थी. आगे की पढ़ाई के बाद वह जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं.
मसूरी में लेंगे साथ फेरे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलदीप और वंशिका की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में होने वाली है. शादी का जश्न 13 मार्च से शुरु हो जाएगा. जिसमें हल्दी और मेहंदी की रस्में की जाएंगी. शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल ‘सेंट्रम’ में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा. जिसमें तमाम क्रिकेट सितारे और राजनीति जगत के दिग्गज शामिल होंगे.
IPL 2026 Start Date: कब से शुरू होगा IPL, कहां-कहां पर खेले जाएंगे मैच, जानें सबकुछ

