Categories: खेल

कक्षा 10वीं का एग्जाम नहीं देगें वैभव सूर्यवंशी, जानें टीम इंडिया में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस बार कक्षा 10वीं के एग्जाम नहीं देगें. इसी बीच आइए जानते हैं कि टीम इंडिया में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा है-

Published by sanskritij jaipuria

Vaibhav Suryavanshi: हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में शानदार परफॉर्मेंस करने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर खबरों में हैं. समस्तीपुर के रहने वाले वैभव इस बार सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होंगे.

सूत्रों के अनुसार, वैभव की क्रिकेट ट्रेनिंग, कैंप और टूर्नामेंट की व्यस्तता के कारण उन्होंने एग्जाम छोड़ने का फैसला लिया. लगातार बाहर रहने और क्रिकेट पर ध्यान देने की वजह से वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाए. फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्रिकेट करियर पर है.

परीक्षा की तारीख और तैयारी

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा इस साल 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी. मॉडेस्टी स्कूल, ताजपुर के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया. बताया गया कि वैभव का एग्जाम फॉर्म भरा गया था और एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है. उनका परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल है.

टीम इंडिया में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा

भारतीय क्रिकेट में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर पर ध्यान देने के लिए पढ़ाई को प्राथमिकता नहीं दी. वहीं कुछ खिलाड़ी क्रिकेट के साथ पढ़ाई में भी अच्छा संतुलन बनाए रखते हैं.

Related Post

वेंकटेश अय्यर ने फाइनेंस में एमबीए किया और वे भारतीय टीम के सबसे पढ़े-लिखे खिलाड़ी माने जाते हैं.
केएल राहुल ने एनआईटीके इंग्लिश मीडियम स्कूल और सेंट अलॉयसियस कॉलेज से पढ़ाई की और बाद में श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की.
साई सुदर्शन ने चेन्नई से स्कूली पढ़ाई की और बाद में विवेकानंद कॉलेज से बीकॉम किया.
श्रेयस अय्यर ने डॉन बॉस्को स्कूल से स्कूली पढ़ाई की और रामनिरंजन आनंदराव पोदार कॉलेज से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की.
वरुण चक्रवर्ती ने केंद्रीय विद्यालय और सेंट पैट्रिक एंग्लो इंडियन स्कूल से पढ़ाई की, इसके बाद श्रीराम यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में बैचलर की डिग्री ली.

वैभव सूर्यवंशी का फैसला ये दिखाता है कि क्रिकेट करियर की शुरुआती चुनौतियों में युवा खिलाड़ी अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कदम उठाते हैं. हालांकि पढ़ाई भी जरूरी है, फिलहाल वैभव का ध्यान पूरी तरह क्रिकेट पर है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Jalna Truck Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, 8 की मौत

Samruddhi Expressway Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर काम कर रही महिला मजदूरों को…

April 1, 2026

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा…

April 1, 2026

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Rajendra Bharti case:  मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की…

April 1, 2026

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026