Categories: खेल

T20 World Cup Prize Money: जानिए कितनी बढ़ गई है पुरस्कार राशि और कौन-कौन सी टीमें बनेंगी करोड़पति!

T20 World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुल पुरस्कार राशि कितनी है और किसे कितना मिलेगा, ये सभी जानकारी जानने के लिए पढ़े ये आर्टिकल-

Published by sanskritij jaipuria

T20 World Cup Prize Money: 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में पुरस्कार राशि में पिछले संस्करण की तुलना में काफी बढ़ोतरी हुई है. 2024 में कुल पुरस्कार राशि $11.25 मिलियन (लगभग ₹100.29 करोड़) थी. अब 2026 में इसे बढ़ाकर $13.5 मिलियन (लगभग ₹120.37 करोड़) कर दिया गया है. इस बढ़ोतरी से ये साफ होता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 प्रारूप की लोकप्रियता और महत्व लगातार बढ़ रहा है.

विजेता की पुरस्कार राशि

2024 के टी20 वर्ल्ड कप में विजेता टीम को $2.45 मिलियन (लगभग ₹20.42 करोड़) की राशि दी गई थी. 2026 में ये राशि बढ़कर $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़) हो गई है. इस तरह विजेता टीम को न केवल खेल में सम्मान मिलेगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी यह बड़ा लाभदायक साबित होगा.

विजेता और उपविजेता के लिए पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता और उपविजेता टीमों के लिए भी अलग-अलग पुरस्कार तय किए गए हैं. विजेता टीम को $3 मिलियन (₹27.48 करोड़) मिलेंगे, जबकि उपविजेता टीम को $1.6 मिलियन (₹14.65 करोड़) पुरस्कार राशि प्राप्त होगी. ये राशि टीमों के प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए है और प्रतियोगिता में रोमांच बनाए रखने में मदद करेगी.

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के लिए पुरस्कार

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाने वाली दो टीमों को $790,000 (₹7,23,58,470) की पुरस्कार राशि दी जाएगी. इससे ये सुनिश्चित होता है कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों और टीमों का भी सम्मान किया जाए.

Related Post

5वीं से 12वीं स्थान पर रहने वाली टीमों के लिए पुरस्कार

जो टीमें 5वीं से 12वीं स्थान तक खत्म करेंगी, उन्हें $380,000 (₹3,48,05,340) की राशि मिलेगी. इस पुरस्कार के माध्यम से टीमें प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगी, भले ही वे फाइनल तक न पहुंचें.

13वीं से 20वीं स्थान पर रहने वाली टीमों के लिए पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अंतिम आठ टीमें, यानी 13वीं से 20वीं स्थान तक रहने वाली टीमों को भी $250,000 (₹2,28,98,250) की पुरस्कार राशि मिलेगी. इससे ये सुनिश्चित होता है कि सभी प्रतिभागी टीमें अपने प्रदर्शन के लिए आर्थिक रूप से सम्मानित हों.

  

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Silver Price 4 April 2026: युद्ध की आंच में पिघला सोना-चांदी, बाजार में हलचल, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Silver Price 4 April 2026: वैश्विक तनाव और आर्थिक परिस्थितियों के चलते सोने और चांदी…

April 4, 2026

Aaj ka raashiphal 4 April 2026: वैशाख कृष्ण द्वितीया पर बन रहे शुभ योग, इनको मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj ka raashiphal 4 April 2026: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर…

April 4, 2026

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में 3 अप्रैल की शाम अचानक मौसम बदल…

April 4, 2026

Fact Check: 7 मिनट 11 सेकंड वाला वीडियो असली या झूठ? फैक्ट-चेक में बड़ा खुलासा

Marry Umair private video: सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया था कि वीडियो…

April 3, 2026