Categories: खेल

IND VS ENG: दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के खिलाफ साजिश! होटल के पास मिली ऐसी चीज, पूरे इंग्लैंड में मचा हंगामा

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस को सेंटेनरी स्क्वायर में एक संदिग्ध पैकेज के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सेंटेनरी स्क्वायर और आसपास के इलाके में सुरक्षा घेरा स्थापित कर दिया।

Published by Divyanshi Singh

IND VS ENG: भारत इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई 2025 से शुरू होने वाला है। इस मैच से पहले कुछ ऐसा हुआ है जिससे हड़कंप मच गया है। बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले र्मिंघम में जिस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम ठहरी हुई थी वहां एक संदिग्ध पैकेज मिला था। जिसके बाद भारतीय टीम को वहां से बाहर जाने की सलाह दी गई। संदिग्ध पैकेज के  बाद बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

इमारतों को कराया गया खाली

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस को सेंटेनरी स्क्वायर में एक संदिग्ध पैकेज के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सेंटेनरी स्क्वायर और आसपास के इलाके में सुरक्षा घेरा स्थापित कर दिया। बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने बर्मिंघम सिटी सेंटर में सेंटेनरी स्क्वायर के आसपास के इलाके को घेर लिया है और एक संदिग्ध पैकेज की जांच कर रहे हैं। हमें दोपहर 3 बजे से ठीक पहले इसकी जानकारी मिली। एहतियात के तौर पर इसकी जांच के दौरान कई इमारतों को खाली करा लिया गया है। कृपया उस इलाके में जाने से बचें।’

Related Post

खिलाड़ियों को बाहर न जाने की सलाह

इस घटना के बाद टीम के सदस्यों को होटल से बाहर जाने से मना कर दिया गया था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से पुष्टि की कि बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद खिलाड़ियों को बाहर न जाने की सलाह दी गई थी। हालांकि, पुलिस ने एक घंटे बाद सुरक्षा घेरा हटा लिया। बता दें, भारतीय क्रिकेटर आमतौर पर टीम होटल के पास के इलाकों में घूमते हैं, जिसके कारण यह फैसला लिया गया। इस घटना के कारण खिलाड़ियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

पहले मुकाबले में मिली थी हार

यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम होने वाला है। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा। नहीं तो वह सीरीज में काफी पिछड़ जाएगी।

ICC की ताजा रैंकिंग जारी, टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी, बाकियों ने डुबाई लुटिया!

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की Playing XI का ऐलान, इस घातक गेंदबाज पर बड़ा अपडेट, खुशी से झूम उठेंगे भारतीय फैंस

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026