India vs Pakistan Match 15 February 2026 T20 World Cup: आईसीसी टी-20 मैन्स वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में शानदार आगाज करने वाली टीम इंडिया गुरुवार (12 फरवरी,2026) को नामीबिया से भिड़ेगी. वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के दो खिलाड़ी बीमार है, जिसके चलते प्लेइंग-11 को लेकर सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर बड़ी मुश्किल में नजर आ रहे हैं. मैच कमजोर टीम नामीबिया के खिलाफ है, ऐसे में ज्यादा चिंता की बात नहीं है. बताया जा रहा है कि टी-20 में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, वह बीमारी से ठीक भी हो जाते हैं तो कमजोरी के चलते उनका इस मैच में खेलना मुश्किल है. वहीं, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीतबुमराह भी अब तक पूरी तरह फिट नहीं हैं. करीब एक सप्ताह पहले ही उन्हें बुखार हुआ था. बताया जा रहा है कि वह बीमारी से तो उबर गए हैं, कमजोरी के चलते BCCI मैनेजमेंट, कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर जसप्रीत बुमराह को खिलाने का जोखिम नहीं ले सकते हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाए तो क्या हो गा?
चोट लगने से हर्षित राणा और बीमार होने के चलते जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अब ओपनर अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. यह भी तय हो गया है कि अभिषेक शर्मा दिल्ली में होने वाले नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे. विशेषज्ञों का कहना है कि नामीबिया जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भारत को जीत में कोई दिक्कत नहीं होगी. लेकिन जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा 15 फरवरी तक भी फिट नहीं हुए तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
रविवार तक फिट हो जाएंगे दोनों प्लेयर
टीम इंडिया रविवार (15 फरवरी, 2026) टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी. कहने को पाकिस्तान कमजोर टीम है, लेकिन उसकी बॉलिंग बढ़िया है. ऐसे में लगातार विकेट गिरे तो भारत की मुश्किलें बढ़ जाएंगीं. एक दिग्गज बैटर अभिषेक शर्मा और धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह का टीम से बाहर होना भारी पड़ सकता है. वहीं, टीम इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने में 3 दिन तक का समय है. ऐसे में जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा दोनों फिट हो जाएंगे और मैच भी खेलेंगे.