Categories: खेल

Video: श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में असली नागिन डांस! मैदान में घुस आया 6 फीट लंबा सांप, सहम उठे खिलाड़ी

SL vs BAN 1st ODI: श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच के बीच हड़कंप मच गया। दरअसल मैदान में करीब 6 फीट लंबा सांप घुस आया। इस दौरान खिलाड़ी खेल रहे थे, लेकिन सांप को देखकर सभी कुछ देर के लिए मैच रुक गया।

Published by

SL vs BAN 1st ODI: 2 जुलाई को खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने  बांग्लादेश को 77 रनों से करारी हार थमाई। लेकिन श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बीच हड़कंप मच गया। दरअसल मैदान में करीब 6 फीट लंबा सांप घुस आया। इस दौरान खिलाड़ी खेल रहे थे, लेकिन सांप को देखकर सभी कुछ देर के लिए मैच रुक गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खराब शुरुआत के बाद कुसल मेंडिस ने 45 की अच्छी पारी खेली, कप्तान चरिथ असलंका ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने 106 रनों की पारी में 4 छक्के और 6 चौके लगाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 244 रन बनाए।

सांप मैदान में घुसा

यह घटना उस वक्त की है जब बांग्लादेश की पारी का तीसरा ओवर चल रहा था। सांप मैदान में घुसा, जिसे कैमरे ने कैद कर लिया। मैदान पर रेंगता हुआ यह सांप तेजी से पिच की ओर बढ़ रहा था, कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ा। बता दें कि इससे पहले भी श्रीलंका में ऐसा ही सांप मैदान में घुसा था। कुछ दिन पहले एक मैच के दौरान एक सपेरे को भी कैमरे में कैद किया गया था।

Related Post

विराट के संन्यास लेते ही उनके रिकॉर्ड पर कब्जा करने लगे शुभमन गिल! एजबेस्टन में रचा ऐसा कीर्तिमान, देखते रह गए बड़े-बड़े दिग्गज

बहरहाल इस मैच को श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहला वनडे 77 रनों से जीत लिया। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे शनिवार 5 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 8 जुलाई को खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच शुभमन गिल के लिए बुरी खबर! ICC ने दिया झटका, ऋषभ पंत को इनाम

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026