Categories: खेल

Shubman Gill Superman Catch: शुभमन गिल ने हवा में उड़कर सुपरमैन स्टाइल में पकड़ा कैच, सभी ने दांतों तले दबा ली अंगुलियां

IND vs WI: दिल्ली टेस्ट में पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 270 रनों की बढ़त मिली. वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करने के लिए आई तो टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने हवा में उड़ते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा, जिसे देखकर सभी ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली.

Published by Pradeep Kumar

Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ काफी ज़्यादा मजबूत बनाई हुई है. भारत ने जहां इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 518 रन स्कोरबोर्ड पर लगाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़े. वहीं भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी के बाद गेंदबाज़ी में भी दमदार प्रदर्शन किया. इस मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की पहली पारी को 248 रनों पर समेटते हुए विंडीज को फॉलोऑन दे दिया. पहली पारी में भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव ने पंजा खोला तो वहीं रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए.

भारत को मिली 270 रनों की बढ़त

पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 270 रनों की बढ़त मिली. वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करने के लिए आई तो टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अपना सुपरमैन वाला अवतार दिखाया और हवा में उड़ते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़कर विरोधी टीम को पहले झटका दे दिया और दर्शकों को अपनी सीटों से उछलने पर मजबूर कर दिया. दूसरी पारी में भी विंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 17 रनों के स्कोर पर विंडीज ने अपना पहला विकेट तेगनारायण चंद्रपॉल के रूप में गंवा दिया, जिनका शुभमन गिल ने काफी शानदार कैच लपका.

ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah ने फेंकी ऐसी गेंद बल्लेबाज़ रह गया हक्का-बक्का, दूर जाकर गिरा स्टंप

Pradeep Kumar

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026