Categories: खेल

Shubman Gill ने बर्मिंघम टेस्ट में 200 बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानिए कितने रिकॉर्ड किये ध्वस्त

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में दोहरा शतक जड़ा है और इंग्लैंड में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Published by

Shubman Gill 200 Runs: इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में दोहरा शतक जड़ा है और इंग्लैंड में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 311 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही गिल इंग्लैंड में बतौर भारतीय कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। टेस्ट में भारतीय कप्तान के तौर पर दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी थे, जिन्होंने 23 साल 39 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था। गिल ने यह कारनामा 25 साल 298 दिन की उम्र में किया है।

दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल

इसके साथ ही शुभमन गिल अब भारतीय कप्तान के तौर पर टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में 7 दोहरे शतक लगाए थे, उनके अलावा सिर्फ मंसूर अली खान पटौदी ही एक बार ऐसा कर पाए थे। अब शुभमन गिल भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Related Post

Vaibhav Suryavanshi के तूफान में उड़े अंग्रेज, शतक से चूके पर किया ये बड़ा कारनामा, जानकर हो जाएंगे हैरान

SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान

कप्तान गिल SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। बता दें कि अब तक SENA देशों में किसी एशियाई कप्तान ने यह कारनामा नहीं किया था। अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम था, जिन्होंने 2011 में 193 रन बनाए थे। विदेशी दौरे पर किसी भारतीय कप्तान द्वारा लगाया गया यह सिर्फ़ दूसरा दोहरा शतक है। उनसे पहले सिर्फ़ विराट कोहली ही ऐसा कर पाए थे।

भूल गए पाकिस्तान का खूनी खेल? एशिया कप मे एक-दूसरे से भिड़ेंगे IND- PAK, भारत सरकार ने दे दी मंजूरी

Published by

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026