Categories: खेल

शुभमन गिल को सबके सामने किसने दिया लाल गुलाब? शर्माते हुए Video हुआ वायरल

Viral Video: भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देख फैंस काफी खुश हैं.

Published by Shubahm Srivastava

Shubman Gill Rose Video: भारत के लिए एशिया कप 2025 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने UAE को 9 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया है। इस मैच में (57 रन) छोटा टार्गेट होने के बाद भी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने शानदार शॉट्स लगाए। और मात्र 4 ओवर में टीम को मैच जीतवा दिया. 

अब भारत के इन दोनों युवा तुफानी बल्लेबाजों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. मौका है शुभमन गिल के 26वें जन्मदिन का, जिसमें उनके करीबी दोस्त अभिषेक शर्मा ने उन्हें लाल गुलाब देते हुए नजर आ रहे हैं.

अभिषेक ने गिल को दिया गुलाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिषेक गिल को गुलाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर गिल हंस पड़े और आश्चर्य से अपना चेहरा ढक लिया। अभिषेक ने इस पल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया और लिखा, “मुबारका जन्मदिन्न दिया गिल साब”, जिसका पंजाबी में मतलब होता है “हैप्पी बर्थडे, मिस्टर गिल”.

फैंस को दोनों दोस्तों का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. गिल और अभिषेक से टूर्नामेंट में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है और इस तरह के क्षण टीम के भीतर मजबूत दोस्ती और अच्छे मूड को दर्शाते हैं.

इंग्लैंड दौरे पर गिल का शानदार प्रदर्शन

ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारत की 6 रन की जीत के बाद, सभी ने पूरी सीरीज में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की नेतृत्व क्षमता की सराहना की. पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई, और अंतिम मैच में कप्तान के रूप में गिल की भूमिका ने व्यापक ध्यान और प्रशंसा आकर्षित की.

एशिया कप में भारत के मैचों पर एक नजर

भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के साथ हो चुका है, जिसमें भारत को 9 विकेट से बड़ी जीत मिली। इसके बाद अब भारत का अगला मुकाबला 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ है, जिसपर सभी की नजरें हैं. भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के साथ खेला जाना है.

Asia Cup 2025: भारत के जीत से बौखला गया पाक का पूर्व कप्तान, live TV पर कर दी ये हरकत, वीडियो वायरल

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026