Categories: खेल

Sachin Tendulkar son’s engagement: सगाई के बाद पहली बार होने वाली बहु के साथ दिखे सचिन तेंदुलकर, बहू संग फोटो हुई वायरल

Sachin Tendulkar son's engagement: सचिन और अर्जुन के फैंस के मन में यह सवाल भी उठने लगा कि आखिर सचिन तेंदुलकर की बहू कौन हैं? आपकी यही उत्सुकता इस आर्टिकल में खत्म हो सकती है, क्योंकि सगाई के बाद की कुछ खास तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं।

Published by Shivani Singh

Sachin Tendulkar son’s engagement: बुधवार देर शाम यह खबर आई कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। लोग अर्जुन और सानिया की सगाई की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हो गए, वहीं सचिन और अर्जुन के फैंस के मन में यह सवाल भी उठने लगा कि आखिर सचिन तेंदुलकर की बहू कौन हैं? आपकी यही उत्सुकता इस आर्टिकल में खत्म हो सकती है, क्योंकि सगाई के बाद की कुछ खास तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं।

जी हाँ रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन की होने वाली मंगेतर सानिया चंडोक बताई जा रही हैं। इनकी सगाई एक निजी कार्यक्रम में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में हुई है। अब आपको बताते हैं कि आखिर ये सानिया चंडोक कौन हैं जिनके साथ अर्जुन की सगाई की ख़बरें तेजी से फ़ैल गई.

टाइकून रवि घई की पोती हैं सानिया

दरअसल सानिया चंडोक एक कारोबारी घई परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने खुद भी मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं। आपको बता दें सानिया चंडोक टाइकून रवि घई जो ग्रेविस ग्रुप के प्रमुख हैं, उनकी पोती हैं. ग्रेविस ग्रुप एक ऐसी कंपनी है जो आतिथ्य और खाद्य उद्योग में अपनी सेवाओं के लिए जाना जाने वाला एक प्रसिद्ध इंडस्ट्रीज है.अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर अपनी होने वाली बहू सानिया के साथ नजर आ रहे हैं। हालाँकि यह वीडियो pilates academy andheri ने जारी किया है. जहाँ सचिन तेंदुलकर नारियल फोड़कर अकादमी का शुभारम्भ करते दिखाई दे रहे हैं. 

https://www.instagram.com/p/DNS9_fLPxhd/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading&img_index=2

सचिन तेंदुलकर के साथ दिखीं सानिया चंडोक

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो एक पारिवारिक समारोह का है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर घर पर पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ उनकी होने वाली बहू सानिया चंडोक, उनकी पत्नी अंजली, बेटी सारा दिखाई दे रही हैं। सचिन तेंदुलकर का सानिया के साथ दिखाई देना इस बात का संकेत है कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ता जुड़ चूका है।

सानिया-अर्जुन बचपन के दोस्त

बता दें कि सानिया चंडोक अक्सर सारा तेंदुलकर के साथ दिखाई दे थीं। क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया और अर्जुन बचपन के दोस्त हैं। वहीं, सारा तेंदुलकर ने भी इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। हालाँकि सानिया सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। वह निजी जिंदगी जीने में विश्वास करती हैं।

Dewald Brevis: तो CSK में ऐसे शामिल हुए डेवल्ड ब्रेविस, आर अश्विन ने बताया IPL नीलामी का काला सच!

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026