Categories: खेल

Boom Boom आफरीदी के छक्के के रिकॉर्ड की लगने वाली है लंका, रोहित शर्मा के इतने सिक्स लगाते ही सब भूल जाएंगे पाक क्रिकेटर का नाम

Rohit Sharma: 30 नवंबर, 2025 से शुरू होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा 3 छक्का लगाते ही शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे. रोहित के नाम 349 और शाहिद आफरीदी के नाम 351 छक्के दर्ज हैं.

Published by Sohail Rahman

Rohit Sharma Most Sixes Record in ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा एक रिकॉर्ड बनाने से चूक हो गए. दरअसल, सिडनी और एडिलेड में रोहित शर्मा ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए. हालांकि पहले वनडे में रोहित शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन फिर दूसरे और तीसरे वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने दिखा दिया कि वो आज भी वनडे में रनों की बरसात कर सकते हैं.

वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड किसके नाम? (Who holds the record for most sixes in ODIs?)

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अब तक पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है. उन्होंने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए हैं. इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने अब तक 276 मैचों में 349 छक्के लगाए हैं और फिर अब सिर्फ 3 छक्का लगाते ही पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड धुंआ-धुंआ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें :- 

Rohit Sharma: जिसका डर था वही हुआ…रोहित शर्मा ने किया ऐसा पोस्ट बढ़ दी फैंस के दिलों की धड़कनें

टॉप-10 में कितने भारतीय खिलाड़ियों का नाम? (How many Indian players are there in the top-10?)

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप 10 क्रिकेटरों की इस लिस्ट में 4 भारतीय खिलाड़ियों का नाम दर्ज है. टॉप-10 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में रोहित शर्मा को छोड़कर ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है जो वर्तमान में वनडे फॉर्मेट खेल रहा है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने की इस लिस्ट में देखें तो टॉप 10 में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है. जिन्होंने अब तक 229 छक्के लगाए हैं और टॉप 10 सूची में पांचवें स्थान पर काबिज हैं.

इसके अलावा, इस लिस्ट में और भी भारतीय बल्लेबाजों के नाम दर्ज हैं. इसके अलावा, सचिन तेंदुलकर 195 छक्कों के साथ नौवें और सौरव गांगुली 190 छक्कों के साथ दसवें स्थान पर हैं. रोहित शर्मा के अलावा, शीर्ष 10 में कोई अन्य क्रिकेटर नहीं है जो वर्तमान में वनडे क्रिकेट में सक्रिय है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरिज में रोहित तोड़ेंगे यह रिकॉर्ड? (Will Rohit break this record in the ODI series against South Africa?)

अब 30 नंवबर, 2025 से साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. अगर रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाता है तो रोहित शर्मा पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ सकते हैं. रोहित शर्मा केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. उन्होंने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुए 3 मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2027 तक 21 वनडे खेलेगी. 

भारत की आगामी वनडे सीरीज की लिस्ट यहां देखें (Check out the list of India’s upcoming ODI series here) :- 

तारीख विपक्षी टीम मैचों की संख्या घरेलू/ विदेशी
नवंबर-दिसंबर 2025 दक्षिण अफ्रीका 3

घरेलू

जनवरी 2026 न्यूज़ीलैंड 3 घरेलू
जून 2026 अफगानिस्तान 3

घरेलू

जुलाई 2026 इंग्लैंड 3

विदेशी

Related Post

सितंबर-अक्टूबर 2026 वेस्ट इंडीज़

घरेलू
अक्टूबर-नवंबर 2026 न्यूज़ीलैंड

विदेशी

दिसंबर 2026

श्रीलंका 

3 घरेलू

यह भी पढ़ें :- 

David Warne Viral Post: विराट-रोहित छोड़ो, गिल और गंभीर का 2027 वर्ल्ड कप तक रहना मुश्किल; डेविड वॉर्नर का हैरान करने वाला पोस्ट वायरल

Sohail Rahman

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026