Categories: खेल

शुभमन गिल छोड़ो Rishabh Pant ने किया कमाल, इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम, माथा पीट कर रोने लगे इंग्लैंड के कप्तान

दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों का योगदान दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए और बेन स्टोक्स को पछाड़कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

Published by Divyanshi Singh

Rishabh Pant: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने अब तक धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को कड़ी सबक सिखाया है। पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़े थे। अब दूसरे टेस्ट मैच में भी पंत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड में एक विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया है।

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में लगाए 24 छक्के

उन्होंने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों का योगदान दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए और बेन स्टोक्स को पछाड़कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में 24 छक्के लगाए हैं ऋषभ पंत ने लीड्स की दोनों पारियों में शतक जड़े। उन्होंने अपनी पहली पारी में 134 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने छह छक्के लगाए। उन्होंने दूसरी पारी में भी अपनी फॉर्म जारी रखी और 118 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए।

खेली 65 रनों की तूफानी पारी

उन्होंने दूसरे टेस्ट में भी अपनी लय बरकरार रखी और 65 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए और घर से बाहर दूसरे देश में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। ऋषभ पंत के नाम अब इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में 24 छक्के हो गए हैं। इस तरह से उनके नाम एक देश (घर से बाहर) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 21 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन हैं जिन्होंने भारत में 19 छक्के लगाए हैं।

Related Post

विवियन रिचर्ड्स ने इंग्लैंड में 16 छक्के लगाए हैं जबकि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड में 16 छक्के लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के आंकड़े ऋषभ पंत ने अब तक टीम इंडिया के लिए 45 टेस्ट मैचों में 44.45 की औसत से 3290 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 86 छक्के लगाए हैं। उन्होंने भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। ऋषभ पंत ने घर में 34 छक्के लगाए हैं। बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

ब्राजील में PM Modi का हुआ ऐसा स्वागत, देख दंग रह गए हिन्दुस्तान के दुश्मन, ब्रिक्स समिट में लेंगे भाग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: rishabh pant

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026