Categories: खेल

Pakistan Asia Cup Controversy: पाकिस्तान ने मैच से पहले रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें वजह

Pakistan Cancels Press Conference: रविवार 14 सितंबर को हुए भारत पाकिस्तान मुकाबले के बाद हुए विवाद के चलते मंगलवार को पाकिस्तानी टीम ने प्रेस कांफ्रेंस में न शामिल होने का फैसला किया.

Published by Sharim Ansari

Asia Cup 2025: मंगलवार को शाम 7.30 बजे शुरू होने वाले मैच से एक घंटे पहले पाकिस्तान ने अपनी मैच से पहले होने वाली प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर दी, जिससे  एशिया कप के ग्रुप-ए में Pakistan vs UAE के मैच को लेकर चर्चाएं और भी तेज़ हो गईं हैं.

इससे पहले, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर आरोप लगाते हुए उनको टूर्नामेंट से हटाने की मांग की थी. 14 सितंबर को हुए India vs Pakistan मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों  ने अपने कट्टर विरोधी टीम से हाथ न मिलाने के बाद, PCB ने सोमवार को ICC में शिकायत दर्ज की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि “मैच रेफरी ने कप्तानों को टॉस के समय हाथ न मिलाने का आदेश दिया था”.

अगर पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ मुकाबले की शाम से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की होती, तो पाइक्रॉफ्ट से जुड़े विवाद को लेकर कई सवाल उठाये जा सकते थे. लेकिन सलमान अली आगा की टीम ने ऐसी स्थितियों से बचने को ठीक समझा.

Asia Cup 2025: क्या कहते हैं पाकिस्तान और UAE के आंकड़े ? किसके जीतने की ज़्यादा उम्मीद

Related Post

रेफरी पाइक्रॉफ्ट ही होंगे

रात 8 बजे, पाकिस्तानी खिलाड़ी ICC अकादमी में नेट ट्रेनिंग के लिए पहुँचे, जबकि भारतीय टीम बगल के मैदान पर अभ्यास कर रही थी. फ़िलहाल, पाइक्रॉफ्ट पाकिस्तान और UAE के बीच मैच में रेफरी होंगे. सोमवार को PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा था, “PCB ने मैच रेफरी द्वारा ICC कोड ऑफ़ कंडक्ट और क्रिकेट भावना से संबंधित MCC कानूनों के उल्लंघन के संबंध में आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई है. PCB ने एशिया कप से मैच रेफरी को तत्काल हटाने की मांग की है.”

भारतीय खिलाड़ियों का अभ्यास जारी है

इस बीच, ICC अकादमी में भारतीय टीम के लिए सब कुछ ठीक रहा क्योंकि सभी खिलाड़ी शुक्रवार को अबू धाबी में ओमान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एक हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग सेशन के लिए पहुंचे. शाम की शुरुआत खिलाड़ियों ने स्ट्रेचिंग और रनिंग एक्सरसाइजेज के साथ की. नेट अभ्यास शुरू होने के बाद, मुख्य रूप से मध्य-क्रम के बल्लेबाजों की अच्छी कसरत पर ध्यान केंद्रित किया गया.

PCB Boycott Speculation: पाकिस्तान का एशिआ कप से हटने का निर्णय आज ? रेफरी पाइक्रॉफ्ट को विश्राम

Sharim Ansari

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026