Categories: खेल

IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी टीम से हुआ बाहर, पीछे की वजह जान पीट लेंगे माथा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में टेस्ट का चौथा मैच 23 जुलाई से शुरू होना है। इसके लिए टीम इंडिया लगातार अभ्यास और ट्रेनिंग में जुटी हुई है। लेकिन इसी ट्रेनिंग से टीम इंडिया को बुरी खबर मिली है।

Published by Divyanshi Singh

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले ही पिछड़ चुकी टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मैनचेस्टर में होने वाले टेस्ट सीरीज के चौथे मैच से पहले भारतीय टीम में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाश दीप की चोट ने कोच गौतम गंभीर को पहले ही मुश्किल में डाल दिया है। अब इस लिस्ट में युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का नाम भी जुड़ गया है। खबरों के मुताबिक, रेड्डी चोट के कारण सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया को यह झटका मैनचेस्टर टेस्ट से करीब 72 घंटे पहले लगा है।

घुटने में चोट

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में टेस्ट का चौथा मैच 23 जुलाई से शुरू होना है। इसके लिए टीम इंडिया लगातार अभ्यास और ट्रेनिंग में जुटी हुई है। लेकिन इसी ट्रेनिंग से टीम इंडिया को रेड्डी की चोट के रूप में बुरी खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 साल के रेड्डी को मैच से 3 दिन पहले रविवार 20 जुलाई को जिम में ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई। इसके बाद तुरंत उनका स्कैन कराया गया, जिसमें लिगामेंट इंजरी देखी गई। इसके चलते रेड्डी का इस सीरीज़ में सफ़र यहीं खत्म हो गया है।

रेड्डी की चोट कितनी गंभीर है और वह कब तक मैदान से बाहर रहेंगे, यह आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। हालाँकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी तक रेड्डी की चोट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और इसलिए फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है कि उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी को भेजा जाएगा या नहीं।

Related Post

इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दमदार टेस्ट डेब्यू करने वाले नीतीश के लिए यह सीरीज़ कुछ खास नहीं रही। पहले मैच में उन्हें मौका नहीं मिला लेकिन दूसरे मैच में वह शार्दुल ठाकुर की जगह उतरे। वह इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और दोनों पारियों में 1-1 रन ही बना सके। वहीं, गेंदबाजी में भी कोई सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्हें तीसरे टेस्ट में चुना गया और यहाँ उन्होंने 3 विकेट लेने के साथ-साथ 30 और 13 रनों की पारियाँ भी खेलीं। दोनों पारियों में वह काफी देर तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।

WCL2025: सोने की जर्सी पहन क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरी ये टीम, देखते रह गए सभी दर्शक…कीमत जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

चोट से टीम इंडिया परेशान

सीरीज़ में पिछड़ रही और पहले से ही चोटों से जूझ रही भारतीय टीम पर रेड्डी की चोट ने अतिरिक्त दबाव डाल दिया है। पहले ही आकाशदीप (पीठ दर्द) और बाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप (हाथ में चोट) चोट के कारण चौथे टेस्ट से लगभग बाहर हो चुके हैं। आकाशदीप ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में हिस्सा लिया था, जबकि अर्शदीप अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं। उनके आखिरी टेस्ट से भी बाहर होने की संभावना है। इसी के चलते चयनकर्ताओं ने युवा तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। जहाँ तक रेड्डी के विकल्प की बात है, तो टीम के पास ऑलराउंडर के तौर पर शार्दुल ठाकुर का विकल्प मौजूद है।

WTC final Match: ICC ने BCCI के प्लान पर फेरा पानी, WTC को लेकर कर दी बड़ी घोषणा…भारत नहीं इस देश में होंगे 2031 त

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026