Categories: खेल

मां दिउड़ी के दर्शन करने MS Dhoni, बेटी जीवा ने फोड़ा नारियल, VIDEO में दिखा भक्ति और संस्कार का मेल

MS Dhoni Maa Dewri Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने परिवार के साथ मां दिउड़ी के दर्शन करने पहुंचे हैं। एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा भी थीं।

Published by

MS Dhoni Maa Dewri Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक खास वीडियो सामने आया है। अपने परिवार के साथ वो मां दिउड़ी के दर्शन करने पहुंचे हैं। एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा भी थीं। झारखंड के दिउड़ी गाँव में स्थित माता दिउड़ी का मंदिर 700 साल पुरानी 16 भुजाओं वाली मूर्ति के लिए जाना जाता है। धोनी काले रंग की टी-शर्ट पहने नज़र आए, उनके साथ साक्षी और जीवा ने भी माथा टेका और मां दिउड़ी का आशीर्वाद लिया।

सामने आया धोनी के परिवार का VIDEO

माता दिउड़ी मंदिर का कुछ साल पहले जीर्णोद्धार किया गया था, जहाँ देश-विदेश से श्रद्धालु आशीर्वाद लेने आते हैं। दरअसल, धोनी और उनके परिवार का एक वीडियो सामने आया है। पहले धोनी, फिर उनकी पत्नी साक्षी और अंत में बेटी ने नारियल तोड़ा, इसके साथ ही पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे थे। जैसे ही आसपास के लोगों को धोनी के मंदिर पहुँचने की सूचना मिली, वहाँ भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। आपको बता दें कि धोनी समय-समय पर मां दिउड़ी का आशीर्वाद लेने आते रहे हैं।

धोनी का नाम भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में लिया जाता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे ज़्यादा आईसीसी ट्रॉफ़ी जीती हैं, जिनमें 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफ़ी शामिल हैं। ‘थाला’ भले ही मीडिया से दूर रहने की कोशिश करते हों, लेकिन संन्यास के सालों बाद भी प्रशंसकों के बीच उनका क्रेज़ कम नहीं हुआ है।

Related Post

IPL 2026 Trade: इस बार आईपीएल ट्रेड में मचने वाली है सनसनी? ये 3 क्रिकेटर बदल देंगे पूरा समीकरण

एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए नज़र आए थे, जहाँ वे ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करते नज़र आए थे। धोनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीज़न खेलेंगे या नहीं। सीएसके आईपीएल 2025 की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी।

कल रात आओगे तुम…. इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलने वाले रवींद्र जडेजा को इस महिला क्रिकेटर का आया मैसेज, सुन गुस्से से लाल हो गईं पत्नी रिवाबा!

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026