Categories: खेल

धोनी के बिना RCB से भिड़ेगी CSK? साउथर्न डर्बी से पहले बड़ा सस्पेंस; मैच से पहले बढ़ी फैंस की चिंता

RCB vs CSK: आज रविवार को आरसीबी का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होने वाला है. इस मैच में चेन्नई जीत हासिल कर पाएगी या फिर हार का सिलसिला बरकरार रहेगा. ये देखना दिलचस्प होगा.

Published by Preeti Rajput

IPL 2026: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शानदार शुरूआत की. वहीं अब इस टीम का मुकाबला साउथर्न डर्बी मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्स के साथ होने वाला है. रविवार को यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. 

CSK को खल रही धोनी की कमी

RCB की नजर इस मैच में जीत का सिलसिला बरकरार रखने पर होगी. वहीं दूसरी तरफ चेन्‍नई सुपर किंग्‍स लगातार दो मैच हारने के बाद जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी. इस दौरान सीएसके को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही है. टूर्नामेंट के पहले दो मैचों मिली हार की बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि धोनी की गैर मौजूदगी टीम को नुकसान पहुंचा रही है? फैंस धोनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिलहाल फैंस का ये इंतजार जारी रहेगी. आरसीबी के खिलाफ धोनी खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं. 

दो हफ्तों के लिए बाहर हुए धोनी

पिंडली में खिंचाव की वजह से धोनी पहले दो हफ्तों के लिए IPL से बाहर हो गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच से सीएसके ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी. पोस्ट में लिखा था कि ‘एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. वह आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों में नहीं खेलने वाले हैं. जल्दी ठीक हो जाओ, थला.’ हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कहा था कि धोनी मैदान पर भले ही न हो, लेकिन उनकी उपस्थिति अभी भी मजबूती से महसूस की जा रही है. 

Related Post

IPL Southerb Derby: इन-फॉर्म RCB के सामने उतरेगी CSK, देखें हेड-टू-हेड में कौन आगे?

कैसा रहा चेन्नई का प्रदर्शन?

पहले मैच में चेन्‍नई को राजस्‍थान रॉयल्‍स के सामने 8 विकेट से हार मिली थी. इसके बाद पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया था. चेन्‍नई और आरसीबी के मैच को साउथर्न डर्बी कहा जाता है. दोनों साउथ की मजबूत टीमें हैं. फुटबॉल डर्बी दो प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले मैच को कहा जाता है. 

Silver Price 5 April 2026: चांदी धड़ाम, इतने रुपये हुई सस्ती, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

Preeti Rajput

Recent Posts

Kharmas 2026 End Date: कब खत्म होगा खरमास? इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ दिन

Kharmas 2026 End Date: भगवान सूर्य 14 अप्रैल मंगल की राशि मेष में एंट्री करने…

April 5, 2026

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026