Categories: खेल

Asia Cup में भारत का नहीं कोई सानी, 5 वो अटूट रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना लगभग असंभव

India Asia Cup Records All Time: एशिया कप इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। टीम इंडिया ने 2008 में हांगकांग को 256 रनों से हराया था। यह रिकॉर्ड पिछले 17 सालों से भारतीय टीम के नाम है।

Published by Ashish Rai

India Asia Cup Records: 1984 में शुरू हुआ एशिया कप आज क्रिकेट के सबसे ऐतिहासिक टूर्नामेंटों में से एक बन गया है। भारत ने सबसे अधिक 8 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीँ श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने 2 बार यह खिताब जीता है। ऐसे में आइए जानते हैं , एशिया कप में टीम इंडिया के उन 5 रिकॉर्ड्स पर एक नज़र डालते हैं, जिन्हें तोड़ना लगभग मुश्किल है।

फिर विवादों में फंसे Pawan Singh, वायरल हो रहा है नया वीडियो, अपनी गंदी हरकतो में किया भतीजे को शामिल

एशिया कप में भारत के 5 अटूट रिकॉर्ड

सबसे ज़्यादा खिताब – भारत सबसे ज़्यादा बार एशिया कप जीतने वाला देश है। उसने अब तक 11 फ़ाइनल खेले हैं, जिनमें से 8 बार उसने ट्रॉफी जीती है। वर्तमान में, विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम के कद को देखते हुए, शायद ही कोई टीम एशिया कप का यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। भारत के सबसे करीब श्रीलंका है, जिसने 6 बार एशिया कप जीता है।

रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत – एशिया कप इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। टीम इंडिया ने 2008 में हांगकांग को 256 रनों से हराया था। यह रिकॉर्ड पिछले 17 सालों से भारतीय टीम के नाम है।

लगातार 3 बार एशिया कप जीतना- भारत अकेला ऐसा देश है जो एशिया कप जीतने की हैट्रिक रखता है। टीम इंडिया ने यह कारनामा 1988, 1990/1991 और 1995 में किया था। इंग्लैंड ने साल 2004 और 2008 में कॉन्स्टैंट ने दो बार खिताब अपने नाम किया, हालांकि हैट्रिक नहीं बन पाया। 

सबसे कम गेंदें खेलकर जीता फाइनल- टीम इंडिया के नाम सबसे कम गेंदें खेलकर एशिया कप फाइनल जीतने का रिकॉर्ड भी है। 2023 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 50 रनों पर सिमट गई थी। भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए सिर्फ 37 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

सबसे ज़्यादा छक्के- एशिया कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में खेले गए एशिया कप में कुल 28 छक्के लगाए। वर्तमान में, कोई भी सक्रिय एशियाई क्रिकेटर ऐसा नहीं है जिसने एशिया कप में 10 छक्के भी लगाए हों।

Rohit-Virat: “मुझे सचमुच चिढ़ होती है…” रोहित-विराट के वनडे संन्यास पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026