Categories: खेल

एयर इंडिया की फ्लाइट देरी से आगबबूला हुए Mohammed Siraj ! बोले, ‘ये मेरी जिंदगी का सबसे खराब एक्सपीरिएंस!

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने गुवाहाटी-हैदराबाद एयर इंडिया उड़ान IX 2884 में चार घंटे की देरी और जानकारी न मिलने पर नाराजगी जताई; एयर इंडिया ने अप्रत्याशित कारणों से रद्द होने की माफी मांगी.

Published by sanskritij jaipuria

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने बुधवार रात को एयर इंडिया की उड़ान में हुई देरी को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने इसे अपना अब तक का सबसे खराब एयरलाइन एक्सपीरिएंस बताया.

सिराज ने X (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए एयर इंडिया की उड़ान नंबर IX 2884, जो शाम 7:25 बजे उड़ान भरने वाली थी, वो चार घंटे देर से रवाना हुई. उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी.

सिराज ने क्या कहा?

एयर इंडिया की उड़ान IX 2884 गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए 7:25 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन एयरलाइन की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली. बार-बार पूछताछ करने के बाद भी केवल उड़ान को देर से उड़ाया गया, बिना किसी ठोस कारण के. ये बहुत ही निराशाजनक एक्सपीरिएंस रहा.

उन्होंने आगे कहा कि चार घंटे की देरी और कोई अपडेट न मिलना उन्हें पूरी तरह फंसा हुआ महसूस करा रहा था. उन्होंने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि इस एक्सपीरिएंस के आधार पर वो किसी को भी ये उड़ान लेने की सलाह नहीं देंगे.

Related Post

एयर इंडिया की प्रतिक्रिया

इस पर एयर इंडिया ने सिराज के पोस्ट का जवाब दिया और हुई असुविधा के लिए माफी मांगी. एयरलाइन ने कहा कि उड़ान अप्रत्याशित ऑपरेशनल कारणों से रद्द की गई थी.

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, हम श्री सिराज से हुई असुविधा के लिए दिल से क्षमा चाहते हैं. हमें खेद है कि उड़ान अप्रत्याशित ऑपरेशनल कारणों से रद्द करनी पड़ी. हमारे टीम के सदस्य हवाई अड्डे पर सभी यात्रियों की सहायता कर रहे हैं और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं. हम समझते हैं कि ये स्थिति कितनी कठिन है और आपकी सहनशीलता और समझदारी की हम सराहना करते हैं. हमारी टीम निरंतर अपडेट देती रहेगी और सभी संभव सहायता प्रदान करेगी.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026