Categories: खेल

KKR इन 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर पर लगा सकती है दांव, यहां देखें कौन हैं वो खिलाड़ी?

IPL 2026 KKR: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, स्पेंसर जॉनशन और रमनदीप सिंह को रिलीज कर सकती है.

Published by Sohail Rahman

KKR Most Probable Retention List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने कप्तान को रिलीज कर सकती है. बताया जा रहा है कि अजिंक्य रहाणे को आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले रिलीज कर सकती है. आईपीएल 2024 में खिताब जीतने के बाद भी अपने खिताब विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज करने के लिए आज भी केकेआर की आलोचना की जाती है. आईपीएल 2024 में केकेआर ने मिशेल स्टार्क और सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट जैसे अपने कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर कर दिया था.

मिनी ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है KKR (Which players can KKR release before the mini auction?)

जानकारी के अनुसार, विदेशी खिलाड़ियों में मोईन अली और स्पेंसर जॉनसन को रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. केकेआर ने मोईन अली को तीसरे स्पिनर के रूप में टीम में चुना है, साथ ही वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे अनुभवी क्रिकेटरों को भी चुना है. दिग्गज नरेन अपने करियर में 600 टी20 विकेट और 200 आईपीएल विकेट लेने के करीब पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें :- 

IPL Teams Net Worth: IPL की कौन सी टीम है सबसे अमीर ? यहां देखें किसके पास कितनी है संपत्ति

मोईन अली ने नहीं किया बेहतर प्रदर्शन (Moeen Ali did not perform well)

टीम में दो मुख्य स्पिनरों की मौजूदगी और मोईन अली की बल्ले से बेहतर प्रदर्शन नहीं करने की वजह से केकेआर टीम को उनका कोई फायदा नहीं मिल पाया. तो वहीं, दूसरी तरफ तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, जिन्हें मेगा-नीलामी में मिचेल स्टार्क की जगह चुना गया था, को भी रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि जानकारी सामने आ रही है कि KKR के साथ रहने के दौरान इस गेंदबाज को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

Related Post

रमनदीप सिंह को किया जा सकता है रिलीज (Ramandeep Singh may be released)

इसके अलावा, चौथे खिलाड़ियों में रमनदीप सिंह का नाम सामने आ रहा है. जिसको टीम से रिलीज किया जा सक्या है. जानकारी के अनुसार KKR की टीम एक ऐसे मध्यक्रम बल्लेबाज की तलाश में है जो पारी के अंत में भी प्रभावी ढंग से रन बना सके. कैमरन ग्रीन ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है, उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पहले भी ऐसा किया है.

कैमरन ग्रीन पर दांव लगा सकती है KKR (KKR may bet on Cameron Green)

कैमरन ग्रीन मिनी-नीलामी में एक प्रमुख विकल्प होंगे और लगभग हर फ्रैंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का लक्ष्य रखेगी. ग्रीन मध्यक्रम की समस्याओं का एकमात्र समाधान साबित होंगे और कई बार गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन कर सकते हैं. ग्रीन एक बहुमुखी मध्यक्रम बल्लेबाज हैं जो तीसरे से सातवें नंबर तक किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- 

IPL 2026 Auction Date: आईपीएल फैंस के लिए ख़ुशख़बरी! इस दिन और यहां होगी नीलामी

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026