IND vs NAM: 93 रन से भारत की शानदार जीत, इशान-हार्दिक के अर्धशतक, वरुण ने बनाए तीन शिकार

IND vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 रन पर ऑल आउट हो गई.

Published by Mohammad Nematullah

IND vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 रन पर ऑल आउट हो गई, जो T20 वर्ल्ड कप में भारत की रिकॉर्ड 10वीं जीत है. मैच शुरू से ही कुछ खास नहीं रहा और भारत ने एकतरफा अंदाज में मैच जीत लिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. 210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया ने अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन फिर वरुण आए और हावी हो गए. नामीबिया की बैटिंग लड़खड़ा गई और टीम 18.2 ओवर में ऑल आउट हो गई. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि हार्दिक और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए है.

इशान-हार्दिक के शानदार अर्धशतक

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की धमाकेदार हाफ सेंचुरी की बदौलत भारत ने चल रहे T20 वर्ल्ड कप में नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट खोकर 209 रन बनाए है. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने संजू और ईशान की बदौलत अच्छी शुरुआत की है. संजू 22 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन फिर ईशान ने तूफानी पारी खेली है. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी. जब ईशान बैटिंग कर रहे थे, तब लग रहा था कि भारतीय टीम 250 से ज़्यादा का स्कोर बनाएगी. टीम इंडिया ने 7 ओवर में 100 रन बना लिए थे. लेकिन फिर नामीबिया ने बैच में विकेट लिए है.

IIT admission without JEE Main: बिना जेईई मेन के आईआईटी में पढ़ाई कैसे संभव? जानिए प्रवेश के वैकल्पिक रास्ते और पूरी

हार्दिक पांड्या ने बीच के ओवरों में रन बनाए है. हार्दिक ने 27 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की, लेकिन फिर वह भी आउट हो गए है. फिर नामीबिया ने बैच में विकेट लिए है. भारत ने आखिरी 5 विकेट सिर्फ 4 रन पर गंवा दिए थे. नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार बॉलिंग की, उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Green Wedding: क्या होता है ग्रीन वेडिंग, इसे कैसे किया जाता है, जानें क्या है इसके फायदे?

भारत प्लेइंग इलेवन

Related Post

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह

नामीबिया प्लेइंग इलेवन

लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिनक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो, बेन शिकोंगो

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

कोरोना का नया रूप ‘सिकाडा’! 23 देशों में फैला खतरा; यहां जानें इसके लक्षण

New COVID Strain 2026: सिकाडा वेरिएंट की सबसे खतरनाक विशेषता इसका अत्यधिक म्यूटेशन है.

March 30, 2026

Census 2027: दिल्ली में अलग-अलग तारीखों पर होगी जनगणना, पूछे जाएंगे 33 सवाल; यहां जानें

Census Date in Delhi: पहले चरण में मकानों और आवास की गिनती की जाएगी, जबकि…

March 30, 2026

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से भड़का पश्चिमी यूपी, भाकियू की प्रशासन को बड़ी चेतावनी

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ओडिशा में एक किसान पंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे थे,…

March 30, 2026

Fact Check: क्या सच में Kash Patel ने ‘Sun Sahiba Sun’ पर किया डांस? जानें पूरा सच

Kash Patel viral video: यह क्लिप ठीक उसी समय सामने आई जब खबरें आईं कि…

March 30, 2026

AI बुझाएगा दिल्ली की प्यास, अब राजधानी में नहीं होगी पानी की किल्लत; हो गया मास्टर प्लान तैयार

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) अब AI तकनीक का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं के समस्याओं…

March 30, 2026