वानखेड़े में बदला गया प्रैक्टिस का टाइम, जानें ड्रेसिंग रूम में किसका इंतजार कर रही थी भारतीय क्रिकेट टीम

Chandragrahan 2026: अभ्यास सत्र मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 6 बजे से 9 बजे तक निर्धारित था. उसी दिन दोपहर 3:20 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू हुआ, जो शाम 6:47 बजे तक चला.

Published by Shubahm Srivastava

Indian Cricket Team Practice: कोलकाता में जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री लेकर भारतीय क्रिकेट टीम अपने अगले मुकाबले के लिए मुंबई पहुंच गई है, जहां पर गुरुवार को इंग्लैड के साथ उनकी भींड़त होगी. साउथ अफ्रीका के हाथ मिली हार के बाद टीम मैनेजमेंट सभी विभागों पर काम कर रहा है. अब इसी कड़ी में मंगलवार को अभ्यास सत्र एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम ने चंद्र ग्रहण के कारण अपने अभ्यास का समय टाल दिया, ताकि किसी भी तरह की ‘अशुभ’ शुरुआत से बचा जा सके.

चंद्र ग्रहण की वजह से लिया गया फैसला!

सामने आई खबरों के मुताबिक टीम का अभ्यास सत्र मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 6 बजे से 9 बजे तक निर्धारित था. उसी दिन दोपहर 3:20 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू हुआ, जो शाम 6:47 बजे तक चला. जब टीम मैनेजमेंट को यह जानकारी मिली कि अभ्यास की शुरुआत ग्रहण के दौरान होगी, तो इस पर चर्चा की गई. कई लोगों का मानना था कि ग्रहण के समय कोई नया या शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए, खासकर तब जब टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जैसा बड़ा मुकाबला खेलने जा रही हो.

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम सकारात्मक ऊर्जा के साथ तैयारी की शुरुआत करना चाहती थी. खिलाड़ियों के बीच यह भावना थी कि महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले किसी भी तरह की नकारात्मक मान्यता या आशंका से बचा जाए. इसी सोच के तहत टीम मैनेजमेंट ने अभ्यास सत्र को करीब एक घंटे के लिए टालने का फैसला किया. माना गया कि शाम लगभग 6:40 बजे के बाद अभ्यास शुरू करना बेहतर रहेगा.

Related Post

मानसिक स्थिति और आत्मविश्वास अहम

हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण को लेकर ऐसी मान्यताओं को अंधविश्वास माना जाता है, लेकिन खेलों में मानसिक स्थिति और आत्मविश्वास की भूमिका बेहद अहम होती है. बड़े मैच से पहले खिलाड़ी न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को तैयार करते हैं. ऐसे में अगर किसी निर्णय से टीम का मनोबल मजबूत होता है, तो उसे सकारात्मक कदम के रूप में देखा जाता है.

अब सभी की निगाहें गुरुवार को होने वाले भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर टिकी हैं. अभ्यास का समय भले एक घंटे बदला गया हो, लेकिन टीम का लक्ष्य साफ है—मजबूत प्रदर्शन करना और फाइनल में जगह बनाना.

Gautam Gambhir: तो इस वजह से प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे थे संजू सैमसन; हेड कोच गौतम गंभीर ने बताई वजह

Shubahm Srivastava

Recent Posts

O’Romeo OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है ‘ओ रोमियो’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

O'Romeo OTT Release:शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों इन दिनों छाई हुई है.…

March 3, 2026

Kashmir Internet Shutdown: घाटी में हुई हिंसा के बाद सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन तक इंटरनेट सर्विस रहेगी बंद

Kashmir Internet Shutdown: सरकार ने 4 मार्च, 2026 को रात 8:00 बजे तक पूरी कश्मीर…

March 3, 2026