Categories: खेल

टीम इंडिया की जीत के रास्ते में आए इंग्लैंड के दो ‘दबंग’, भारतीय गेंदबाजों के साथ किया खिलवाड़, कर डाली ऐतिहासिक साझेदारी

Harry Brook Jamie Smith Century: हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ दोनों ने 271 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोरबोर्ड को करीब 6.5 के रन-रेट से आगे बढ़ाया जिसके वजह से यह औसतन करीब 5 का हो गया है।। जहां 22वें ओवर में 84 के स्कोर तक इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

Published by

Harry Brook Jamie Smith Century: इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम पूरी तरह मैच में हावी हो चुकी थी। हालांकि  तीसरे दिन भी भारतीय गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की, लेकिन यह शुरुआत कुछ पल की ही थी। आधी टीम के पवेलियन लौट जाने के बाद  इंग्लैंड की तरफ से टी20 जैसी बल्लेबाजी देखने को मिली। हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने मिलकर दोहरा शतक जड़ा और देखते ही देखते यह साझेदारी 250 के पार हो गई। इंग्लिश टीम ने महज 84 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद ब्रूक और स्मिथ ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों को नानी याद दिला दी।

साथ में जड़ा दोहरा शतक, 250 पार की साझेदारी

इंग्लैंड ने तीसरे दिन अपना स्कोर 77/3 से आगे बढ़ाया, लेकिन कुछ देर बाद ही मोहम्मद सिराज ने अगली ही गेंद पर जो रूट और बेन स्टोक्स को आउट कर दिया। हैरी ब्रूक क्रीज पर सेट हो चुके थे और बेन स्टोक्स के आउट होने के बाद जैमी स्मिथ खेलने आए। इंग्लैंड ने पांचवां विकेट 84 के स्कोर पर गंवा दिया।

हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ दोनों ने 271 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोरबोर्ड को करीब 6.5 के रन-रेट से आगे बढ़ाया जिसके वजह से यह औसतन करीब 5 का हो गया है।। जहां 22वें ओवर में 84 के स्कोर तक इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। लेकिन स्मिथ जब बल्लेबाजी करने आए थे, तब से लेकर टी ब्रेक तक दोनों में मिलकर 271 रनों की साझेदारी की और  दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़ तोड़ चौके छक्के लगाए।

टीम इंडिया के साथ एजबेस्टन मैदान पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, BCCI ने खुद दिया अपडेट

भारत ने बनाए थे 587 रन

बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। यह इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैचों में टीम इंडिया द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी है। इस दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जबकि टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने 87 और 89 रनों की पारी खेली।

दर्द से चीख पड़े Shubman Gill! टल गया बड़ा हादसा, सिर पर लगी गेंद

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026