Categories: खेल

India vs England: एजबेस्टन टेस्ट में भारत का जलवा: 21 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, सिराज-आकाशदीप की आग उगलती गेंदबाजी से इंग्लैंड मुश्किल में

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा टेस्ट मैच अब तक भारत के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए थे। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 536 रनों की जरूरत है।

Published by

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा टेस्ट मैच अब तक भारत के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। बता दें, मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन फॉर्म में खेलते हुए दूसरी पारी में 161 रनों की दमदार पारी खेली। उनके साथ केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने भी अर्धशतक लगाकर टीम को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की।

भारत ने रच दिया इतिहास

भारत ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी। इससे पहले पहली पारी में टीम इंडिया ने 587 रन बनाए थे। इस तरह भारतीय टीम ने दोनों पारियों में कुल 1014 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। बता दें, यह इंग्लैंड की धरती पर किसी एक टेस्ट मैच में भारत का सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। वहीं, इससे पहले यह रिकॉर्ड 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 867 रन का था।

Related Post

गेंदबाज़ी का कमाल

अब बात करें गेंदबाजी की, तो मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है। पहली पारी में इन दोनों ने इंग्लैंड के सारे 10 विकेट चटकाए थे और अब दूसरी पारी में भी विकेट झटकने का सिलसिला जारी है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए थे। आकाशदीप ने 2 और सिराज ने 1 विकेट अब तक अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 536 रनों की जरूरत है, जबकि भारत को केवल 7 विकेट लेने हैं।

एजबेस्टन टेस्ट में भारत अब जीत से केवल कुछ कदम दूर है। अगर पांचवें दिन भी गेंदबाज इसी लय में रहे, तो भारत न सिर्फ यह मैच जीतेगा, बल्कि इंग्लैंड में एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम करेगा। बता दें, टीम इंडिया ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर अब तक कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 7 मैचों में हार और 1 मैच ड्रॉ रहा है। यह भारत के लिए एक ऐसा मैदान बन गया है जहां जीत अब तक सिर्फ एक सपना बनकर रह गई है। वहीं, इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ने यह दिखा दिया कि वह हर हाल में मुकाबला जीतने के लिए तैयार है। 

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026