Home > खेल > IND vs ENG: संदिग्ध वस्तु, बर्मिंघम पुलिस की एंट्री… खतरे में पड़ा दूसरा टेस्ट मैच?

IND vs ENG: संदिग्ध वस्तु, बर्मिंघम पुलिस की एंट्री… खतरे में पड़ा दूसरा टेस्ट मैच?

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड से क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खतरे में है और कभी भी रद्द हो सकता है!

By: Deepak Vikal | Published: July 2, 2025 3:14:46 PM IST



IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड से क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खतरे में है और कभी भी रद्द हो सकता है! दरअसल आज 2 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जाने वाले मैच से पहले मंगलवार को बर्मिंघम में सैंटेनरी स्क्वायर के करीब संदिग्ध वस्तु मिली जिसके बाद भारतीय टीम को बर्मिंघम के एक होटल में रुकने की सलाह दी गई थी। आपको बता दें कि बर्मिंघम के सेंटेनरी स्क्वायर के पास संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई।

ब्रॉड स्ट्रीट पर घूमते नजर आए खिलाड़ी

जब से भारतीय टीम यूनाइटेड किंगडम पहुंची है, तभी से खिलाड़ी होटल के आसपास के इलाकों में घूमते नजर आ रहे हैं। बुधवार को दूसरे टेस्ट की शुरुआत से एक दिन पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी ब्रॉड स्ट्रीट पर घूमते नजर आए।

मोहम्मद शमी पर 7 साल से चढ़ रहा कर्ज! बेटी-पत्नी को देने होंगे करोड़ों रूपये, हाईकोर्ट ने दिया तगड़ा झटका

हरकत में आई बर्मिंघम पुलिस

बर्मिंघम पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी देते हुए कहा, “हमने सेंटेनरी स्क्वायर (बर्मिंघम सिटी सेंटर) के आसपास के इलाके को घेर लिया है। हम यहां मिली संदिग्ध वस्तु की जांच कर रहे हैं। हमें दोपहर 3 बजे से ठीक पहले इस बारे में चेतावनी दी गई थी। आसपास की कुछ इमारतों को खाली करा लिया गया है।” समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल समेत 8 खिलाड़ियों ने मंगलवार को अभ्यास किया, जबकि 10 खिलाड़ियों ने आराम किया।

ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग ने भारत के इस स्टार क्रिकेटर के साथ किया था वन नाइट स्टैंड, खुद किया उस रात का खुलासा, क्रिकेट जगत में मचा हंगामा

Advertisement