Categories: खेल

INDIA vs AUSTRALIA: बूम…बूम…बूमराह टी-20 सीरीज में रचेंगे इतिहास, सबको पीछे छोड़ बनेंगे नंबर-1 गेंदबाज़!

IND vs AUS T-20I Series: वनडे सीरीज में तो 2-1 से हार के बाद अब भारतीय टीम की नज़र टी-20 सीरीज में बदला लेने पर है. इस सीरीज के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो गई है. ऐसे में इस सीरीज में अब बुमराह के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का बेहतरीन मौका है.

Published by Pradeep Kumar

Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से कैनबरा में 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. वनडे सीरीज में तो 2-1 से हार के बाद अब भारतीय टीम की नज़र टी-20 सीरीज में बदला लेने पर है. इस सीरीज के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो गई है. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना मुश्किल होने वाला है. बुमराह पर दारोमदार होगा की वो पारी की शुरुआत में नई गेंद से विकेट चटकाए और भारतीय टीम को शुरुआती सफलता दिलाएं. इसके बाद डेथ ओवर्स में उन्हें कम से कम रन खर्च करते हुए कंगारु बल्लेबाज़ों पर लगाम लगाते हुए उनके विकेट चटकाने होंगे. बुमराह के लिए ये काम बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल मार्श, ट्रैविस हेड, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी रहने वाले हैं. बुमराह के लिए एक चैलेंज और है और वो है उनकी खुद की फॉर्म एशिया कप 2025 में वो उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, ऐसे में वह इस सीरीज में कैसा परफॉर्मेंस करते हैं, इसको लेकर सभी की नजरें उन्हीं पर रहने वाली हैं. वहीं बुमराह के पास इस सीरीज में शानदार उपलब्धि हासिल करने का एक मौका है. बुमराह एक खास मामले में अश्विन को पीछे छोड़ सकते हैं.

बुमराह छोड़ेंगे अश्विन को पीछे!

जसप्रीत बुमराह का अभी तक तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें अब पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनके पास टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ने का मौका होगा. भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में अभी अश्विन पहले नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने 11 मैचों में खेलते हुए 11 विकेट हासिल किए हैं. वहीं बुमराह अभी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और उसमें वह 8 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं. ऐसे में बुमराह इस सीरीज में यदि 4 विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वह पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे.

Related Post

ये भी पढ़ें- Probable Retention List: KKR की संभावित रिटेंशन लिस्ट, IPL 2026 सीज़न के लिए कौन बनेगा नाइट?

AUS में सबसे ज्यादा T-20I विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
रविचंद्रन अश्विन – 11 विकेट
हार्दिक पांड्या – 11 विकेट
अर्शदीप सिंह – 10 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 8 विकेट

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Retention List: खिताब के बाद अब विरासत की बारी, आईपीएल के लिए RCB बनाएगी ‘चैंपियन कोर’, यहां देखें पूरी लिस्ट

Pradeep Kumar

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026