Categories: खेल

India U-19 World Cup 2026 Champion: टीम इंडिया के ‘वैभव’ से चकराया इंग्लैंड, खुद को साबित किया टीम इंडिया का ‘सूर्यवंशम’

India U-19 World Cup 2026 Champion: इंग्लैंड को खिताबी मुकाबले में 100 रन से हराते हुए भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल अपने नाम किया.

Published by sanskritij jaipuria

India U-19 World Cup 2026 Champion: क्रिकेट के करोड़ों फैन्स को आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बड़ा तोहफा दिया है. जिम्बांबे के हरारे में हुए अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में बड़ी अंतर से इंग्लैंड को पटखनी देते हुए खिताब जीत लिया. वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की शानदारी और अविश्वनीय पारी की बदौलत भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में 100 रन के अंतर से पटखनी दी है. इस तरह भारत ने  छठी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा कर लिया.  

वैभव बने हीरो, भारत छठी बार जीता खिताब

इंग्लैंड को अंडर-19 विश्व कप 2026  के खिताबी मुकाबले में 100 रन से हराने में 14 वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा रोल रहा. इस खिलाड़ी ने सिर्फ 55 गेंद में सेंचुरी. इसके बाद भी बल्ला चलता रहा. 175 रनों की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 175 रनों की पारी के साथ इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. इसके साथ ही भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया.

हरारे में गरजा वैभव का बल्ला

 हरारे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. हैरत की बात ये है कि पूरे वर्ल्ड कप के दौरान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शांत ही रहा. वह अपने टैलेंट के हिसाब से रन नहीं बना पा रहे थे. इसकी आलोचना भी हुई थी. कहा जा रहा है कि सेमीफाइनल में 50 ठोकने के बाद फाइनल में उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ. इसके बाद वैभव ने कमाल कर दिया. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए. उन्होंने सिर्फ 80 गेंद में 175 रन बना दिए.

Related Post

बाएं हाथ के बैटर वैभव सूर्यवंसी ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की शानदार पारी खेली और यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है. बता दें कि इससे पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव ने तेजतर्रार 68 रन बनाए थे. फाइनल में 175 रन बनाकर वह काफी आगे निकल गए. इस तरह वह 439 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे.

यहां पर बता दें कि अंडर-19 विश्व कप 2026  के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हराते हुए आयुष म्हात्रे की टीम ने फाइनल अपने नाम किया. दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 411 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने 100 रनों से यह खिताबी मुकाबल जीत लिया. 

भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान

वर्ष 2026: आयुष म्हात्रे
वर्ष 2022: यश ढुल
वर्ष 2018: पृथ्वी शॉ
वर्ष 2012: उनमुक्त चंद
वर्ष 2008: विराट कोहली
वर्ष 2000: मोहम्मद कैफ

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price Today: भरभराकर गिरा सोना, अब क्या है सोने का ताजा दाम; जानें यहां…

Gold Price Today: सोने में निवेश करना पिछले कई सालों से सुरक्षित माना जा रहा…

March 24, 2026

कौन थे रवींद्र कौशिक? पाकिस्तानी सेना का मेजर बना भारत का असली धुरंधर; जानें RAW के ‘ब्लैक टाइगर’ की कहानी

Who Is Ravindra Kaushik: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर’ जासूसी, देशभक्ति और भारत के गुप्त मिशन की…

March 24, 2026