Categories: खेल

IND W vs AUS W, Semi Final: बीच मैदान पर क्यों निकले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के आंसू? जेमिमा रोड्रिग्ज बनी वजह!

Harmanpreet Kaur: टीम इंडिया के सामने फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए 339 रनों का लक्ष्य था. एक तो सेमीफाइनल का दबाव और ऊपर से 339 रनों का लक्ष्य. भारतीय टीम के लिए ये चुनौती आसान नहीं थी. लेकिन टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली. इस मैच में एक वक्त ऐसा भी आया जब हरमनप्रीत कौर की आंखों से आंसू बहने लगे और इसकी वजह थी जेमिमा रोड्रिग्ज.

Published by Pradeep Kumar

Harmanpreet Kaur Cried In World Cup Semi Final: महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम करते हुए रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की. एक तरफ इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज ने शतक लगाया तो वहीं भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाया. भारत की इस जीत में जेमिमा और हरमनप्रीत कौर के हुई 167 रनों की साझेदारी ने अहम किरदान निभाया. इस मुकाबले में एक लम्हा ऐसा भी आया जब हरमनप्रीत कौर की आंखों से आंसू बहने लगे.

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया पहाड़ सा स्कोर

मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी की और स्कोरबार्ड पर भारी भरकम स्कोर लगा दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम  49.5 ओवर में 338 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के सामने फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए 339 रनों का लक्ष्य था. एक तो सेमीफाइनल का दबाव और ऊपर से 339 रनों का लक्ष्य. भारतीय टीम के लिए ये चुनौती आसान नहीं थी. लेकिन कहते हैं कि जब आपके पास हौसला तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आसान हो जाती है. भारतीय टीम के साथ ऐसा ही हुआ खराब शुरुआत के बाद भी टीम इंडिया ने इस मैच में रिकॉर्ड जीत दर्ज़ की और 8 साल के बाद वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. लेकिन इस मैच में एक वक्त ऐसा भी आया जब भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बीच मैदान पर ही रो पड़ी.   

क्यों निकले हरमनप्रीत कौर के आंसू?

भारतीय टीम 339 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी और भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 10 रन बनाकर शेफाली वर्मा आउट हो गई. इसके बाद मैदान पर आई जेमिमा रोड्रिग्ज. जेमिमा और स्मृति मंधाना ने मिलकर भारत के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाना शुरू किया. अभी भारतीय टीम का स्कोर 50 के पार ही पहुंचा था कि स्मृति मंधाना आउट हो गई और भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका. इसके बाद जेमिमा और हरमनप्रीत कौर ने मिलकर 167 रनों की साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को इस मैच में जीवित रखा. 

इन दोनों ने बड़ी ही बेहतरीन अंदाज़ में भारतीय पारी को आगे बढ़ाया. बड़े-बड़े शाट्स भी लगाए और समझदारी दिखाते हुए एक-एक, दो-दो रन भी चुराए. इसी बीच पहले जेमिमा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद हरमनप्रीत ने भी फिफ्टी पूरी की. ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए लगातार लक्ष्य का पीछा करती जा रही थी और ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ाएं जा रही थी. इसी बीच 226 रनों के स्कोर पर हरमनप्रीत कौर 88 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हो गई. कप्तान के आउट होने के बाद भी जेमिमा क्रीज़ पर टिकी रही और रन बनाती रही.

ये भी पढ़ें- Jemimah Rodrigues Century: जेमिमा रोड्रिग्ज ने धमाकेदार शतक लगाया, टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया

आखिरकार जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में शतक जमाते हुए भारतीय टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा. जेमिमा ने 115 गेंदों का सामना करते हुए ये शतक पूरा किया और उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की और वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट कटाया. टीम इंडिया की जीत के बाद जब हरमनप्रीत कौर मैदान पर आईं तो उनकी आंखों में आंसू थे. वो मैदान पर चलती जा रही थी और उनकी आंखों से आंसू बहते जा रहे थे. इसके बाद उन्होंने सबसे पहले मैदान पर आकर जेमिमा को गले लगाया. ये खुशी की आंसे थे, ये भारतीय टीम की जीत के आंसू थे.

ये भी पढ़ें –वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात; ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Pradeep Kumar

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026