Categories: खेल

इंग्लैंड को लगा सिराज और बुमराह को श्राप ? ICC ने लगाया बड़ा जुर्माना, सुन माथा पीटने लगे बेन स्टोक्स

WTC Points Table:लॉर्ड्स टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड टीम पर जुर्माना लगाया गया है। इंग्लैंड टीम ने निर्धारित समय में 2 ओवर कम फेंके थे। इसके कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल से 2 अंक काट लिए गए हैं। इसका खामियाजा इंग्लैंड को तीसरे स्थान पर खिसककर भुगतना पड़ा है।

Published by Divyanshi Singh

WTC Points Table: एक रोमांचक मुकाबले ने इंग्लैंड ने भारत को सोमवार ( 14 जुलाई) को 22 रनों से हरा कर 5 टेस्ट मैच के सीरीज में 2-1 की बढ़त ज़रूर बना ली है। लेकिन उसी टेस्ट में की गई एक गलती के लिए उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। यह जुर्माना आईसीसी ने इंग्लैंड पर लगाया है। इस जुर्माने का सीधा असर WTC पॉइंट्स टेबल पर भी पड़ा है, जहाँ इंग्लैंड को अब 2 अंकों का नुकसान हुआ है। आईसीसी की इस कार्रवाई के बाद हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल की स्थिति पर बात करेंगे, लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि इंग्लैंड की क्या गलती रही है।

WTC पॉइंट्स टेबल में बदलाव

लॉर्ड्स टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए इंग्लैंड टीम पर जुर्माना लगाया गया है। इंग्लैंड टीम ने निर्धारित समय में 2 ओवर कम फेंके थे। इसके कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल से 2 अंक काट लिए गए हैं। इसका खामियाजा इंग्लैंड को तीसरे स्थान पर खिसककर भुगतना पड़ा है।

खुल गया उस फॉर्च्यूनर का राज, जिसके वजह से गई थी मैराथन धावक Fauja Singh की जान, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

इंग्लैंड के पहले 24 अंक थे, लेकिन अब पॉइंट्स टेबल में उसके केवल 22 अंक हैं। इसके बाद, उसका अंक प्रतिशत भी 66.67 प्रतिशत से घटकर 61.11 प्रतिशत हो गया है। इंग्लैंड के नीचे खिसकने का सीधा फायदा श्रीलंका को हुआ है, जो अब 66.67 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है।

खिलाड़ियों की मैच फीस भी काटी

2 अंक काटने के अलावा, इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस में भी 10 प्रतिशत की कटौती की गई है। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने इंग्लैंड पर यह कार्रवाई इस बात को ध्यान में रखते हुए की कि इंग्लैंड ने 2 ओवर कम फेंके थे। इंग्लैंड जहां WTC अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गया है, वहीं टीम इंडिया पहले ही चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर है।पॉल रीफेल और शरफुदौला शाहिद के अलावा, तीसरे अंपायर अहसान रजा और चौथे अंपायर ग्राहम लॉयड ने इंग्लैंड टीम की धीमी ओवर गति की शिकायत की थी।

Team India meet King Charles III: किंग चार्ल्स III से पहली बार मिलकर देखने लायक था शुभमन गिल का मुंह, महिला टीम की कप्तान के

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026