Categories: खेल

Pratika Rawal Injury: प्रतीका रावल की चोट पर हरमनप्रीत ने दिया अपडेट, सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

Harmanpreet Kaur: बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हुईं सलामी बल्लेबाज़ प्रतीका रावल की फिटनेस पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बल्लेबाज की सेमीफाइनल से पहले फिट होने की उम्मीद जताई है.

Published by Sharim Ansari

ICC Women’s World Cup 2025: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले मेडिकल टीम सलामी बल्लेबाज़ प्रतीका रावल पर कड़ी नज़र रख रही है. इस वर्ल्ड कप में ज़बरदस्त परफॉर्म कर रही इस युवा बल्लेबाज़ को Ind-W vs Ban-W मुक़ाबले में फील्डिंग के दौरान टखने (Ankle) में चोट लग गई थी. 21वें ओवर में, आखिरी गेंद पर गेंद रोकने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर प्रतीका का दाहिना टखना मुड़ गया और उनका पैर DY Patil Stadium की नम आउटफील्ड में फंस गया. वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर गईं और बारिश से बाधित महिला विश्व कप मैच बाद में रद्द कर दिया गया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बड़े मुकाबले से पहले, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने प्रतीका की फिटनेस पर अपडेट दिया और सलामी बल्लेबाज़ के ठीक होने की उम्मीद जताई. साथ ही उन्होंने लीग स्टेज में टीम के सामूहिक प्रदर्शन की भी सराहना की.

कप्तान ने क्या कहा ?

हरमनप्रीत ने कहा कि प्रतीका की मेडिकल टीम निगरानी कर रही है और उम्मीद है कि वे (मेडिकल टीम) जल्द ही ठीक हो जाएंगे. यह सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला हमारे लिए बहुत अहम है, हमने लीग मैचों में बहुत शानदार परफॉरमेंस दी है और सभी का योगदान इसमें शामिल है, जिसे हम आगे भी जारी रखेंगे. उनकी टीम 27 ओवरों में 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.4 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 57 रन बनाकर आगे बढ़ रही थी.

भारत गुरुवार को अंतिम चार के मुकाबले में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा.

कप्तान ने कहा कि हमने जो सोचा था, वह हमने हासिल कर लिया है और उम्मीद है कि प्रतीका भी अगले मैच के लिए ठीक हो जाएंगी. इस बीच, रविवार को प्रतीका ने पारी की शुरुआत नहीं की, क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने बांग्लादेश के खिलाफ स्मृति मंधाना के साथ अमनजोत कौर को टॉप आर्डर में शामिल किया था. हालांकि, लगातार बारिश के कारण मैच बाद में रद्द हो गया.

रावल ने टॉप आर्डर में मंधाना के साथ एक बेहतरीन तालमेल बिठाया है और कप्तान चाहती हैं कि वह 7 बार की चैंपियन के खिलाफ नॉकआउट मैच के लिए फिट रहें.

Related Post

यह भी पढ़ें: Gautam Gambhir: आखिरकार गंभीर को भी करनी पड़ गई Ro-Ko की तारीफ, दोनों की पार्टनरशिप पर भी की टिप्पणी

BCCI ने दी जानकारी

BCCI ने एक्स पर लिखा कि टीम इंडिया की ऑलराउंडर प्रतीका रावल को बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में फील्डिंग करते समय घुटने और टखने में चोट लग गई. BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर कड़ी नज़र रख रही है.

क्या है हरमनप्रीत का मानना ?

इस बेहद महत्वपूर्ण सेमीफाइनल के बारे में बात करते हुए, हरमनप्रीत ने लीग स्टेज में टीम के शानदार प्रदर्शन पर ज़ोर दिया और सामूहिक योगदान और सकारात्मक सोच पर ज़ोर दिया. उन्होंने अपने खिलाड़ियों से शांत रहने, पल का आनंद लेने और नॉकआउट मुकाबले में अपनी लय बरकरार रखने का आग्रह किया.

36 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मैच है. मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमने लीग मैचों में वाकई अच्छा क्रिकेट खेला है. अब अगला मैच बहुत महत्वपूर्ण है. जब भी टीम को ज़रूरत पड़ी, सभी ने योगदान दिया है और हम इसे आगे भी जारी रखेंगे. हमने हमेशा खेलते हुए आनंद लेने की बात कही है, और मुझे लगता है कि यही हमारे लिए महत्वपूर्ण है – मैदान पर उतरकर सेमीफाइनल का पूरा आनंद लेना.

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma 2027 World Cup: श्रीकांत का BCCI को पैगाम, कहा- ‘2027 वर्ल्ड कप रोहित-कोहली के बिना अधूरा’

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026