Categories: खेल

Hardik Pandya की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, क्या द.अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में होगी वापसी? VIDEO

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि उन्हें एशिया कप के दौरान चोट लग गई थी. इसी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया. लेकिन अब पांड्या की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है.

Published by Pradeep Kumar

Hardik Pandya Fitness Update: द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, लेकिन अभी भी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का सेलेक्शन होना बाकी है. ऐसा माना जा रहा है कि टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हो सकती है, क्योंकि हार्दिक पांड्या ने चोट से उबरते हुए दमदार वापसी के संकेत दिए हैं. हार्दिक ने द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है. हार्दिक पांड्या जिम के अलावा अब पिच पर भी पसीना बहाते हुए नज़र आए हैं.

हार्दिक ने दिए दमदार वापसी के संकेत

हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं. जिसमें वो जिम में पसीना बहाते हुए नज़र आ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पिच पर बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं क्योंकि अगर हार्दिक द.अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो फिर ये दमदार ऑलराउंडर हमें फिर से मैदान पर दिखाई दे सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से क्यों बाहर है पांड्या?

हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि उन्हें एशिया कप के दौरान चोट लग गई थी. इसी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया. हालांकि इस दौरान हार्दिक पांड्या अपनी चोट से रिकवर करने की कोशिश कर रहे थे और अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया से जो वीडियो शेयर किए हैं उन्हें देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अब वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं और द.अफ्रीका सीरीज के लिए तैयारियों में जुट गए हैं.

Related Post

ये भी पढ़ें-      

कैसा रहा है द.अफ्रीका के खिलाफ पांड्या का रिकॉर्ड?

द. अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. पांड्या ने अभी तक द.अफ्रीका के खिलाफ 24 व्हाइट बॉल मैच खेले हैं. इन 24 मैचों में 8 वनडे हैं और 16 T20I मुकाबले शामिल हैं. हालांकि इन 24 मैचों में पांड्या का प्रदर्शन इतना खराब रहा है कि उन्होंने एक अर्धशतक भी नहीं लगाया है. इन 24 मुकाबलों में उन्होंने 300 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं किया है. पांड्या ने सिर्फ 272 रन ही बनाए हैं. द. अफ्रीका के खिलाफ खेले 8 वनडे में हार्दिक ने 13.66 की मामूली औसत से सिर्फ 41 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 15 रन रहा है. इस दौरान गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट झटके हैं. ठीक ऐसे ही हाल द. अफ्रीका के खिलाफ 16 T20I में भी रहा है. टी-20 के 16 मैचों में द.अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 231 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 46 रन का है. T20I में उन्होंने द. अफ्रीका के खिलाफ 11 विकेट लिए हैं. ऐसे में द.अफ्रीका के खिलाफ होने वाली ये टी-20 सीरीज हार्दिक पांड्या के लिए काफी अहम रहने वाली है और अगर इस सीरीज में उनका सेलेक्शन होता है तो वो अपने इस खराब प्रदर्शन को जरुर सुधारना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें-

Pradeep Kumar

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026