IPL 2026: मुंबई इंडियंस की हार पर भड़का पूर्व भारतीय खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या की जमकर लगाई क्लास!

MI vs RCB IPL 2026: भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस हार के लिए सीधे तौर पर हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहराया.

Published by Shubahm Srivastava

Ashwin criticise Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन IPL 2026 (Indian Premier League) में अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है.  हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में टीम ने पहले मैच में जीत हासिल की, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. वानखेड़े स्टेडियम में RCB (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ मिली हार ने टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया.

अश्विन का पांड्या पर तीखा हमला

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इस हार के लिए सीधे तौर पर हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कप्तानी के फैसलों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह रणनीतिक रूप से कमजोर प्रदर्शन था. अश्विन के मुताबिक, कप्तान के तौर पर पांड्या को मैच की स्थिति और विपक्षी बल्लेबाजों की ताकत को बेहतर समझना चाहिए था, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला.

Related Post

रजत पाटीदार के खिलाफ गलत रणनीति

अश्विन ने खास तौर पर रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के खिलाफ अपनाई गई रणनीति पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि पाटीदार स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बेहद मजबूत बल्लेबाज हैं, फिर भी हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण समय पर स्पिनर मयंक मारकंडे को गेंद थमा दी. उन्होंने 2024 के एक मैच का उदाहरण देते हुए बताया कि पाटीदार पहले भी स्पिनरों की धुनाई कर चुके हैं. इसके बावजूद वही गलती दोहराना समझदारी नहीं थी.

मैच का टर्निंग पॉइंट

मैच के दौरान पाटीदार 11वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और 12वें ओवर में मार्कंडे के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़ दिए. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रनों की तेज पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 240 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 222 रन ही बना सकी और 18 रन से हार गई. इस हार के बाद पांड्या की कप्तानी पर सवाल और भी तेज हो गए हैं.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Android Privacy Settings: आपका एंड्रॉयड फोन चुपके से भेज रहा डेटा! ऐसे करें तुरंत बंद

how to stop data sharing with google: यह डेटा यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने…

April 13, 2026

देहरादून एंट्री से पहले क्यों झुकाते हैं लोग यहां सिर? PM मोदी भी करेंगे दर्शन; जानिए डाट काली मंदिर का रहस्य

PM Modi News: प्रधानमंत्री यहां विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और चमत्कारों…

April 13, 2026

Video: आप क्यूट हो…युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस को किया मैसेज! दोनों के बीच की चैट भी आई सामने

Yuzvendra Chahal News: तानिया चटर्जी ने मीडिया के सामने दावा किया कि चहल ने उनकी…

April 13, 2026

‘इच्छाधारी नागिन जी…’, प्रियंका और अभिषेक में छिड़ी जुबानी जंग; यूट्यूबर की पोस्ट ने मचाया बवाल

Priyanka Chahar Chaudhary vs Abhishek Malhan: टीवी की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान…

April 13, 2026

Mesh Sankranti 2026: 14 या 15 अप्रैल, जानें कब है मेष संक्रांति; क्या है सही तिथि और शुभ मुहूर्त?

Mesh Sankranti 2026 Kab Hai: इस साल लोगों के मन में मेष संक्रांति का पर्व…

April 13, 2026