धोखाधड़ी का शिकार हुए क्रिकेटर शिखर धवन, पूर्व कर्मचारी और स्टार्टअप CEO पर FIR दर्ज

देश के मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन (Cricketer Shikhar Dhawan) के साथ धोखाधड़ी (Fraud Case) का मामला सामने आया है. जहां, व्यावसायिक विज्ञापनों (Commercial Advertisement) के लिए उनकी तस्वीरों का अवैध रूप से दुरुपयोग (Misuse Illegally) किया गया है.

Published by DARSHNA DEEP

Cricketer Shikhar Dhawan: हाल ही में देश के सबसे मशहूर क्रिकेटर में से एक शिखर धवन के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने और व्यावसायिक विज्ञापनों के लिए उनकी तस्वीरों का अवैध रूप से दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि शहर के एक स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और धवन के एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

क्या लगाए जा रहे हैं आरोप?

एक शहर के स्टार्टअप के CEO और शिखर धवन के पूर्व कर्मचारी पर लगे गंभीर आरोप. क्रिकेटर शिखर धवन ने इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. दोनों आरोपियों ने शिखर धवन के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया . 

धवन ने क्या की शिकायत?

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने एक क्रिकेट एप्लिकेशन ऑपरेटर (Parthtech Developers) के साथ धोखाधड़ी करके कथित तौर पर 40 लाख रुपये हासिल किए, जिसे उन्होंने बाद में खुद ही रख लिया था. 

फर्जी एजेंट के रूप में की प्रस्तुति

आरोपियों ने सबसे पहले खुद को धवन के आधिकारिक एजेंट के रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत किया और फिर यह दावा करते हुए फर्जी दस्तावेज़ दिखाए कि उन्हें धवन के ग्रुप को मैनेज करने का विशेष अधिकार दिया गया था. 

क्या थी पूर्व कर्मचारी की भूमिका?

शिखर धवन के पूर्व कर्मचारी ने, जिसने पहले ‘दा वन ग्रुप’ के CEO के रूप में सेवा की थी और फिर अपनी नौकरी छोड़ने और मूल अनुबंध समाप्त होने के बाद भी खुद को धवन का अधिकृत प्रतिनिधि बताना जारी रखा था. 

आरोपियों ने कैसे की धोखाधड़ी? 

दोनों आरोपियों ने विज्ञापन और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए शिखर धवन की तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026