Categories: खेल

Chess World Cup: भारत में 23 साल बाद खेला जाएगा चेस वर्ल्ड कप! जानिए कब से शुरू हो रहा है टूर्नामेंट

Chess World Cup 2025: पूरे 23 साल के लंबे इंतज़ार के बाद भारत  एक बार फिर शतरंज विश्व कप 2025 की मेज़बानी मिल गई है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

Published by

Chess World Cup 2025: पूरे 23 साल के लंबे इंतज़ार के बाद भारत  एक बार फिर शतरंज विश्व कप 2025 की मेज़बानी मिल गई है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच खेला जाएगा। आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। वैश्विक शतरंज संस्था, FIDE ने 21 जुलाई को पुष्टि की कि 2025 विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में 206 खिलाड़ी भाग लेंगे जो विश्व कप खिताब के साथ-साथ 2026 FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

आखिरी बार कब हुआ था भारत में आयोजन

भारत ने इससे पहले 2002 में हैदराबाद में इस प्रतियोगिता की मेज़बानी की थी, जिसमें भारत के महान ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने खिताब जीता था। अब 23 साल बाद, यह टूर्नामेंट फिर से भारतीय धरती पर आयोजित किया जा रहा है। विश्व कप 2025 का आयोजन नॉकआउट प्रारूप में किया जाएगा, जिसमें हर राउंड में हारने वाला खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। FIDE के अनुसार, शीर्ष तीन खिलाड़ी सीधे 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगे, जो भावी विश्व चैंपियन की चयन प्रक्रिया का हिस्सा है।

IND vs ENG 4th Test: इस ऑलराउंडर के बाद ये खूंखार गेंदबाज भी हुआ टीम से बाहर, BCCI ने घोषित की नई टीम, जानें किसे मिला मौका?

ये खिलाड़ी होंगे आकर्षण का केंद्र

इस मेगा इवेंट में भारत के कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश, विश्व कप 2023 के उपविजेता आर. प्रज्ञानंदधा और दुनिया के शीर्ष-5 खिलाड़ियों में शामिल अर्जुन एरिगैसी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी भारतीय दर्शकों के लिए इस टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना देगी। विश्व कप के बारे में एक बड़ी घोषणा करते हुए, FIDE के सीईओ एमिल सुतोव्स्की ने कहा कि हम भारत में विश्व कप 2025 के आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भारत एक ऐसा देश है जहाँ शतरंज सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है।

Hockey Asia Cup 2025: क्रिकेट के बाद हॉकी में पहुंचा भारत-पाक विवाद, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने FIH को लिखा पत्र, हॉकी टीम को इंडिया भेजने से किया इनकार

Published by

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026