Categories: खेल

Shubman Gill Press Conference: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले कप्तान गिल ने किया खुलासा, ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट कल यानि 23 जून से शुरू हो रही है। इससे भारतीय कप्तान शुभमन गिल की प्नेरेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने कुछ अच्छी खबरें दी हैं।

Published by

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट कल यानि 23 जून से शुरू हो रही है। इससे भारतीय कप्तान शुभमन गिल की प्नेरेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने कुछ अच्छी खबरें दी हैं। उन्होंने ऋषभ पंत मैनचेस्टर में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। पंत को तीसरे टेस्ट में उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। अब गिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि पंत चौथे टेस्ट में विकेटकीपर होंगे। बता दें कि चौथा टेस्ट कल यानी 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है।

शुभमन गिल ने किया पंत पर खुलासा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा, “ऋषभ पंत मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में विकेटकीपिंग करेंगे।” लॉर्ड्स टेस्ट में उंगली में चोट झेलने वाले पंत सोमवार को 2 घंटे तक कड़ा अभ्यास करते नजर आए। याद दिला दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में पंत ने सिर्फ 35 ओवर ही विकेटकीपिंग की थी, उसके बाद बाकी मैच में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करते नजर आए। हालांकि, बल्लेबाजी में पंत ने पहली पारी में 74 और दूसरी पारी में 9 रनों का योगदान दिया था।

चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया मुश्किल में फंसती दिख रही है क्योंकि स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह और आकाशदीप भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। कप्तान गिल ने भी साफ कर दिया है कि आकाशदीप चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।

IND vs ENG 4th Test: न बुमराह न पंत! इन दो खिलाड़ियों पर भी लटकी तलवार, चौथे टेस्ट में बदल जाएगी भारत की पूरी प्लेइंग-11?

Related Post

गेंदबाजों में 20 विकेट लेने की क्षमता

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के कमजोर पड़ने की आशंका पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नितीश रेड्डी और आकाशदीप की गैरमौजूदगी में भी भारत के पास ऐसे गेंदबाज हैं जो 20 विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

ऋषभ पंत मौजूदा सीरीज़ में अब तक दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 6 पारियों में 78 से ज़्यादा की औसत से 425 रन बनाए हैं। पंत ने इस सीरीज़ में दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।

IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान, साल के लंबे इंतज़ार के बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Published by

Recent Posts

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026

IPL 2026: आकाश दीप के बाद, KKR का नया दांव; विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ को मिला मौका

Kolkata Knight Riders: IPL 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदे जाने के…

March 23, 2026

Viral Video: सावधान! आइसक्रीम के डिब्बे के तले छुपा था जहरीला राज, देखते ही चीख पड़ी महिला

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आइसक्रीम…

March 23, 2026