Categories: खेल

सूर्यकुमार ने नहीं मिलाया हाथ तो ACC के सामने रोने लगे पाक के टीम मैनेजर, अब PCB ने उठाया बड़ा कदम

IND VS PAK Post-Match Handshake Snub:सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने एशिया कप दुबई में भारतीय क्रिकेटरों द्वारा मैच के बाद हाथ न मिलाने पर एशियाई क्रिकेट परिषद में शिकायत दर्ज कराई है।

Published by Divyanshi Singh

Asia Cup 2025: सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) में शिकायत दर्ज कराई है और रविवार, 14 सितंबर को दुबई में एशिया कप के लीग चरण के मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक तरीके से हाथ मिलाए बिना मैदान से बाहर चले जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और शिवम दुबे जीत के पाकिस्ता के क्रिकेटरों से बिना हाथ मिलाए ही मैदान के बाहर चले गए। अब इस मामले को लेकर हंगामा मच गया है।

PCB ने की निंदा

रविवार देर रात जारी एक बयान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सात विकेट से हार के बाद भारत के व्यवहार की निंदा की और इसे “खेल भावना के अनुरूप नहीं” बताया। पीसीबी के एक बयान में कहा गया, “टीम मैनेजर नवीद चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसे खेल भावना के अनुरूप नहीं और खेल भावना के विपरीत माना गया।”

पाकिस्तान ने उठाया ये कदम

खबर यह भी है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी इसे लेकर टीम इंडिया के खिलाफ कदम उठाया है। हाथ न मिलाने से खफा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर ने पीसीबी के निर्देश पर भारतीय टीम की शिकायत की है। पीटीआई के मुताबिक टीम मैनेजर नवीद अख्तर चीमा ने टीम इंडिया के अनुचित व्यवहार को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के सामने पाकिस्तान का पक्ष रखा है।

Related Post

किसने बजवाया पाकिस्तान के राष्ट्रगान की जगह जलेबी बेबी? खुलासे के बाद दंग रह गए लोग

सूर्यकुमार ने कही ये बात

सूर्यकुमार ने अपनी ओर से बताया कि विपक्षी टीम से हाथ न मिलाने का फ़ैसला अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए था। कश्मीर में हुए हमले और उसके बाद मई में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी पहली बार क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने हुए।

सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “हमने टीम के साथ मिलकर फ़ैसला लिया। हम सिर्फ़ खेलने आए थे। हमने उन्हें जवाब दिया। कुछ चीज़ें खेल भावना से परे होती हैं। हम इस जीत को अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हिस्सा लिया और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं,” ।

भारत ने पाकिस्तान को हर क्षेत्र में मात दी और यह मुकाबला बिलकुल बेमेल साबित हुआ। टॉस के समय भी, सूर्यकुमार ने सलमान से न तो बातचीत की और न ही हाथ मिलाया।

मैच जीतते ही Suryakumar Yadav ने पहलगाम पीड़ितों को लेकर कही ऐसी बात, सुन मैदान पर ही कांपने लगे पाकिस्तान के खिलाड़ी

Divyanshi Singh

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026