Categories: खेल

नकवी से ट्रॉफी ना लेने पर सूर्यकुमार ने कही ऐसी बात, कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहे मुनीर

ind vs pak:भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से ट्रॉफी विवाद को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुन कर हर कोई दंग रह गया.

Published by Divyanshi Singh

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का खिताब टीम इंडिया ने 28 सितंबर को अपने नाम कर लिया. इसकी खास बात ये रही कि टीम  इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर इस खिताब को अपने नाम किया. हालांकि भारतीय टीम इंडिया ने PCB-ACC चीफ मोहसिन नकवी का बायकॉट किया और उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. भारतीय टीम ने बिना टॉफी के ही जीत को सेलिब्रेट किया. जीत के बाद जब भारतीय टीम रात को मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो टीम का जोरदार स्वागत किया गया. ट्रॉफी विवाद पर कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुन हर हिंदुस्तानी का सीना चौड़ा हो जाएगा

सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी विवाद पर क्या कहा ? (asia cup trophy controversy)

जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से ट्रॉफी विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था. सूर्यकुमार यादव ने आगे गौतम गंभीर के साथ टीम के संबध पर भी बात की.

कोच गंभीर को लेकर कही ये बात

35 साल के सूर्या ने कोच गंभीर के साथ तालमेल को लेकर कहा कि मेरा और गौती भाई का रिश्ता छोटे और बड़े भाई जैसा है. गंभीर भाई जो भी इशारा करते हैं, मैं बिना सोचे वही करता हूं. हमारे बीच भरोसे का लेवल बहुत बड़ा है. हम एक-दूसरे को करीब से जानते हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. मैंने रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला है लेकिन KKR में खेलते समय मैंने उनसे (गंभीर) खेल की कई बारीकियां सीखी हैं. वो सब कुछ झेल चुके हैं, इसलिए जानते हैं खिलाड़ी के दिमाग में क्या चल रहा है. कैसे टूर्नामेंट की तैयारी करनी है, खिलाड़ी को आगे कैसे बढ़ाना है और उसे कैसे डिफेंड करना है.

Related Post

भारत ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार क्यों किया ?( Why did India refuse to accept the trophy from Naqvi?)

बता दें कि फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही 9वीं बार भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. लेकिन मैच के पुरस्कार समारोह में एक बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. टीम इंडिया ने इसके पीछे की वजह नकवी की राजनीतिक स्थिति और भारत विरोधी रुख बताया. नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं.

बता दें कि इस मामले को सुलझाने के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अधिकारियों ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड (Emirates Cricket Board) के उपाध्यक्ष खालिद अल जरौनी (Khalid Al Zarouni) को ट्रॉफी सौंपने का सुझाव दिया. रिपोर्ट्स कि माने तो नकवी ने इससे मना कर दिया. इसके वजह से 90 मिनट तक गतिरोध बना रहा. अंततः ट्रॉफी को समारोह से हटा दिया गया. खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पदक प्रदान किए गए, लेकिन टीम को विजेता ट्रॉफी नहीं मिली.

महिला विश्व कप के लिए ICC ने खोला खजाना, मेंस वर्ल्ड कप से ज्यादा की प्राइज मनी; यहां जानें मैचों का शेड्यूल

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026