Categories: खेल

Ashes 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, 7 साल बाद वापसी करेगा ये खिलाड़ी

Ashes 2025:ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज़ के पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में 15 खिलाड़ी शामिल हैं और स्टीव स्मिथ इसकी कमान संभालेंगे.

Published by Divyanshi Singh

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज़ के पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में 15 खिलाड़ी शामिल हैं और स्टीव स्मिथ इसकी कमान संभालेंगे. मार्नस लाबुशेन पहले टेस्ट के लिए एशेज टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं. लाबुशेन को इस साल की शुरुआत में टीम से बाहर कर दिया गया था. 

अहम भूमिका निभा सकते हैं लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन अहम भूमिका निभा सकते हैं. खबर है कि वह एशेज में उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करेंगे. डेविड वार्नर के संन्यास के बाद से ऑस्ट्रेलिया ख्वाजा के जोड़ीदार की तलाश कर रहा है. हालांकि अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने उस भूमिका के लिए अपनी जगह पक्की नहीं की है. ऐसे में अगर मौका मिलता है, तो लाबुशेन के पास ओपनिंग की भूमिका पक्की करने का मौका होगा.

ब्रेंडन डॉगेट की 7 साल बाद वापसी

ब्रेंडन डॉगेट की 7 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है. 7 साल पहले जब उन्हें टीम में बुलाया गया था, तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था. इस बार वह घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने शेफील्ड शील्ड के फाइनल में क्वींसलैंड के खिलाफ 11 विकेट लिए थे. इसलिए उम्मीद है कि पैट कमिंस की अनुपस्थिति में वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में डेब्यू करेंगे.

Related Post

ये खिलाड़ी करोगा डेब्यू

इनके अलावा जेक वेदरोल्ड को भी पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है. पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने की खबर पहले ही आ चुकी थी. बाकी टीम नियमित खिलाड़ियों जैसी ही रहेगी। अगर कॉन्स्ट की अनुपस्थिति के बाद लाबुशेन पारी की शुरुआत करते हैं, तो कैमरन ग्रीन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है.

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरॉल्ड, ब्यू वेबस्टर

स्टार कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली ज़िम्मेदारी, मचा हड़कंप

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026