Categories: खेल

ABHISHEK SHARMA WORLD RECORD: अभिषेक शर्मा ने ब्रिस्बेन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, सूर्या, रसेल और मैक्सवेल जैसे दिग्गज छूटे पीछे

Abhishek Sharma: ब्रिस्बेन में खेले जा रहे 5वें टी-20 मैच में भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा को इस मुकाबले के पहले ही ओवर में जीवनदान मिला और उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

Published by Pradeep Kumar

ABHISHEK SHARMA WORLD RECORD: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां मैच ब्रिस्बेन, गाबा  के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जहां अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन दूसरी तरफ नज़र डाले तो भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया. लेकिन भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा को इस मुकाबले के पहले ही ओवर में जीवनदान मिला और उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

अभिषेक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रिस्बेन में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए आई. जब अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर खेल रहे थे. तभी ग्लेन मैक्सवेल ने अभिषेक शर्मा को एक जीवनजान देते हुए आसान सा कैच टपका दिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को बाजा बजाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. अभिषेक शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे कम गेंदों में T-20I में एक हज़ार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 528 गेंदों में T-20I में अपने 1 हज़ार रन पूरे किए. 

गेंदों के आधार पर सबसे तेज़ 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन (Full Member टीमें)

1️. अभिषेक शर्मा – 528 गेंदें
2️. सूर्यकुमार यादव – 573 गेंदें
3️. फिल सॉल्ट – 599 गेंदें
4️. ग्लेन मैक्सवेल – 604 गेंदें
5️. आंद्रे रसेल / फिन एलन – 609 गेंदें

कोहली से पीछे रह गए अभिषेक

Related Post

अभिषेक शर्मा ने 28 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में ये एक हज़ार रनों का आंकड़ा पूरा किया, लेकिन अभिषेक शर्मा एक मामले में विराट कोहली से पीछे रह गए. विराट कोहली ने भारत के लिए 27 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में एक हज़ार रनों का आंकड़ा पूरा था, लेकिन अभिषेक ने कोहली से एक पारी ज़्यादा खेली और 28 पारियों में 1 हज़ार रन के आंकड़े तक पहुंचे. 

ये भी पढ़ें- RISHABH PANT INJURY: भारत-द.अफ्रीका सीरीज से पहले ऋषभ पंत फिर हुए चोटिल, दर्द से कराहते हुए छोड़ा मैदान, VIDEO

सबसे कम पारियों में 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन (भारत के लिए)

1️. विराट कोहली – 27 पारियां
2️. अभिषेक शर्मा – 28 पारियां
3️. के. एल. राहुल – 29 पारियां
4️. सूर्यकुमार यादव – 31 पारियां
5️ . रोहित शर्मा – 40 पारियां

ये भी पढ़ें-Asia Cup Trophy Controversy: ट्रॉफी विवाद को सुलझाने के लिए ICC ने इस अधिकारी को चुना, मीटिंग में हुआ फैसला

Pradeep Kumar

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026