Categories: खेल

LIVE मैच में घटी खौफनाक घटना, बल्लेबाज़ के हेलमेट में फंसी गेंद, फिर हुआ कुछ ऐसा…

NCL T-10: रोमांचक मुकाबले में एक बेहद खतरनाक घटना घटी. इस मुकाबले में एक तेज़-तर्रार बाउंसर पर बल्लेबाज़ पूरी तरह से चकमा खा गया और गेंद सीधे जा कर हेलमेट की ग्रिल में फंस गई. इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Published by Pradeep Kumar

Rahkeem Cornwall: नेशनल क्रिकेट T10 लीग 2025 के रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में दर्शकों को जबरदस्त थ्रिल, ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और एक खौफनाक घटना देखने को मिली. इस मैच में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने सभी को चौंका दिया. दरअसल टेक्सास यूनिवर्सिटी डलास के मैदान पर खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में लॉस एंजिल्स वेव्स ने अटलांटा किंग्स को 34 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया. इस मुकाबले में मैच में वेव्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में सात विकेट खोकर 96 रन बनाए. जवाब में किंग्स की बल्लेबाजी 10 ओवरों में नौ विकेट पर 62 रनों तक सिमट गई और 34 रनों से मैच गंवा दिया. इसी बीच इस मुकाबले में एक खौफनाक वाक्या देखने को मिला.

बाल-बाल बचा बल्लेबाज़

इस मुकाबले में जब अटलांटा किंग्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तब एक बेहद खतरनाक घटना घटी. रहकीम कॉर्नवॉल, जो किंग्स के ओपनर थे, रुम्मन रईस की एक बाउंसर पर पूरी तरह चकमा खा गए. गेंद सीधा उनके हेलमेट की ग्रिल में फंस गई, और आंख के बेहद पास थी. अगर हेलमेट की ग्रिल ना होती या टूट जाती, तो  रहकीम कॉर्नवॉल को गंभीर चोट लग सकती थी. सौभाग्य से, कॉर्नवॉल सुरक्षित रहे, लेकिन इस घटना ने सभी को सन्न कर दिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah ने फेंकी ऐसी गेंद बल्लेबाज़ रह गया हक्का-बक्का, दूर जाकर गिरा स्टंप

कैसा रहा मैच का हाल?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लॉस एंजिल्स वेव्स की शुरुआत विस्फोटक रही। ओपनर जॉर्ज मुनसी ने केवल 16 गेंदों पर 40 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके साथ ओपनिंग करने आए अली नदीम ने भी शानदार 29 रन (23 गेंदों) की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की, जो पूरे मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. वेव्स ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 96 रन बनाए. लेकिन 97 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी अटलांटा किंग्स की पारी शुरू से ही लड़खड़ा गई. ओपनर रहकीम कॉर्नवॉल ने 14 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था, लेकिन बाकी बल्लेबाज शुरुआत भी हासिल नहीं कर सके. जिसके चलते पूरी टीम 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी और 34 रनों से मैच गंवा दिया.

ये भी पढ़ें-IPL 2026 Auction से पहले RCB लेगी बड़ा फैसला, 3-3 धांसू खिलाड़ियों को करेगी रिलीज़!

Pradeep Kumar

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026