Categories: विज्ञान

NASA का सबसे बड़ा धमाका जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खोजा धरती का ‘जुड़वा भाई’ जहां मिले जीवन के सबूत, वैज्ञानिक बोले अब इंसान अकेला नहीं

वैज्ञानिकों को अब एक नई उम्मीद मिल गई है, क्योंकि James Webb Space Telescope ने हमारे नजदीकी तारे Alpha Centauri A के पास एक ऐसा ग्रह खोजा है जो बिल्कुल धरती जैसा हो सकता है। यह ग्रह इतना पास और दिलचस्प है कि वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां पर तरल पानी और जीवन की संभावना हो सकती ह

इस नए खोजे गए ग्रह का नाम Alpha Centauri Ab रखा गया है। यह ग्रह गोल्डीलॉक्स जोन में मौजूद है। गोल्डीलॉक्स जोन तारे का वह हिस्सा होता है जहां न ज्यादा गर्मी होती है और न ज्यादा ठंड। यानी वहां का वातावरण ऐसा होता है जहां पानी अपने तरल रूप में रह सकता है। और अगर पानी है, तो जीवन की संभावना भी है। यही कारण है कि वैज्ञानिक इस ग्रह को “Earth’s Twin” कहने लगे हैं। Alpha Centauri हमारा सबसे नजदीकी तारा समूह है और अगर वाकई यहां जीवन जैसा माहौल मिलता है तो यह हमारी स्पेस रिसर्च के लिए ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा।

कितना बड़ा है Alpha Centauri Ab?

वैज्ञानिकों ने शुरुआती अध्ययन में बताया है कि यह ग्रह एक गैस जायंट (Gas Giant) हो सकता है। इसका आकार और वजन हमारे शनि ग्रह (Saturn) जितना माना जा रहा है। यह लगातार अपने तारे Alpha Centauri A की परिक्रमा करता रहता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस ग्रह पर पृथ्वी जैसी ठोस सतह है या नहीं, लेकिन इसकी मौजूदगी ही एक बड़ा सबूत है कि ब्रह्मांड में और भी जगहें हो सकती हैं जहां जीवन संभव हो।

क्यों है यह खोज खास?

इस खोज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अब तक का पहला ऐसा ग्रह है जिसकी सीधी तस्वीर ली गई है और जो अपने तारे के इतने करीब है। आमतौर पर दूर स्थित ग्रहों को पहचानना मुश्किल होता है, लेकिन James Webb Telescope की ताकत ने यह मुमकिन बना दिया। NASA के वैज्ञानिक चार्ल्स बेचमैन का कहना है कि यह स्पेस साइंस के लिए बहुत बड़ा कदम है। आने वाले समय में इस ग्रह पर और गहराई से अध्ययन होगा। वैज्ञानिक इसे भविष्य में इंसानी बसावट की संभावना के तौर पर भी देख सकते हैं।

आगे क्या होगा?

अब वैज्ञानिक James Webb Telescope और दूसरी वेधशालाओं की मदद से इस ग्रह की और जानकारी जुटाएंगे। यहां के वातावरण, तापमान और संभावित जीवन की जांच होगी। अगर यह सब सही साबित होता है तो यह खोज हमारी सोच से भी कहीं आगे साबित होगी।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026