Categories: विज्ञान

अब बिना पानी के धुले जाएंगे कपड़े, चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा वॉशिंग मशीन

China: वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मशीन के बनने के बाद अब अंतरिक्ष यात्री 60 प्रतिशत कम कपड़े ले जा सकेंगे। क्योंकि वे इसमें इस्तेमाल होने वाले कपड़े आसानी से धो सकते हैं।

Published by Divyanshi Singh

Chinese Washing machine: चीनी वैज्ञानिकों ने कपड़े धोने का नया जुगाड़ा निकाल लिया है। अब आप बिना पानी के आसानी से कपड़े धो सकते हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक नई वॉशिंग मशीन बनाई है। फ़िलहाल, इस वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल सिर्फ़ अंतरिक्ष में ही किया जा सकता है। दरअसल, अंतरिक्ष में पानी की कमी के कारण यात्री आसानी से कपड़े नहीं धो पाते, जिससे उनके कपड़े काफ़ी गंदे रह जाते हैं।

इस तरह धोए जाएंगे कपड़े

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, अब चीनी वैज्ञानिकों ने एक नई वॉशिंग मशीन विकसित की है। इसमें ओस और ओज़ोन की ठंडक का इस्तेमाल करके भी कपड़े धोए जा सकते हैं।

एक बार में धोए जा सकते हैं 800 ग्राम कपड़े

बीजिंग के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित की गई वॉशिंग मशीन का वज़न 12 किलो है। इस वॉशिंग मशीन में एक बार में 800 ग्राम कपड़े धोए जा सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन एक सूटकेस की तरह है, जिसे हाथ में पकड़कर ले जाया जा सकता है।

इस वॉशिंग मशीन में 13 द्रव औंस डालकर कपड़े आसानी से धोए जा सकते हैं। डिटर्जेंट की जगह, यह मशीन पराबैंगनी किरणें उत्पन्न करती है, जो कपड़ों में कीटाणुओं को मारने में मददगार होती हैं।

60 प्रतिशत कम कपड़े ले जा सकेंगे अंतरिक्ष यात्री

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मशीन के बनने के बाद अब अंतरिक्ष यात्री 60 प्रतिशत कम कपड़े ले जा सकेंगे। क्योंकि वे इसमें इस्तेमाल होने वाले कपड़े आसानी से धो सकते हैं।

कपड़े धोने में लगता है इतना समय

इस मशीन में कपड़े धोने में लगभग 30 मिनट लगते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, कपड़े मशीन में डालते ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल के लिए 4 प्रक्रियाएँ अपनाई जाती हैं। इनमें धुंध, ओज़ोन स्टरलाइज़ेशन और सुखाने की प्रक्रिया शामिल है।

ये अंतरिक्ष यात्री ही कर सकते हैं वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल केवल वे अंतरिक्ष यात्री ही कर सकते हैं जिन्हें 2.5 महीने से ज़्यादा समय के लिए मंगल या चंद्रमा पर जाना हो।

Sudan landslide: सूडान में मिट्टी के अंदर दब गया एक पूरा गांव, 1000 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च…

March 15, 2026