Categories: धर्म

Sawan 2025: क्यों होता है सावन का महीना खास, जाने 5 रहस्य

Sawan 2025: सावन का महीना शिव जी के लिए बेहद खास होता है इस खास महीना में भक्तजन पूरे मन और श्रद्धा से भगवान शंकर की पूजा करते, कांवड़ यात्रा करते हैं और व्रत रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सावन का महीना सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि एक तरह के गहरे आध्यात्मिक का अनुभव का समय होता है। तो चलिए जानते हैं क्या हैं सावन के 5 रहस्य

Published by chhaya sharma

Sawan 2025: सावन का महीना शिव जी के लिए बेहद खास होता है इस खास महीना में भक्तजन पूरे मन और श्रद्धा से भगवान शंकर की पूजा करते, कांवड़ यात्रा करते हैं और व्रत रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सावन का महीना सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि एक तरह के गहरे आध्यात्मिक का अनुभव का समय होता है, यही खास वजह है कि श्रावण मास को भारतीय संस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक महीना माना जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में जो भी व्यक्ती शिव की साधना पूरे दिल से करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। तो चलिए जानते हैं क्या हैं सावन के 5 रहस्य 

 क्या है सावन का रहस्य

पुरानी मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में ही भगवान शंकर ने माता पार्वती को दौबारा अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।वहीं शिव पुराण के अनुसार भागवान शिव सावन के महीने में अपने ससुराल आते हैं और भक्तजन जलाभिषेक से उनका स्वागत करते हैं। 

इसके अलावा स्कंद पुराण की मान्यताओं के अनुसार एक बार भगवान शिव ने अपने भक्त सनत्कुमार को बताया था की सावन का महीने उन्हें बेहद पसंद है, क्योंकि श्रवण मास में हर तिथि व्रत और हर दिन पर्व होता है। इसलिए कहा जाता है कि इस महीने में जो भी पूरे विधी-विधान से  शिव जी की पूजा करता है उसकी शक्ति और पुण्य बढ़ती है। 

कई मान्यताओं के अनुसार सावन (Sawan 2025) का महत्व महाभारत से भी जुड़ा है। दरअसल, महाभारत के अनुशासन पर्व में अंगिरा ऋषि ने बताया है कि, जो कोई भी अपने मन की इन्द्रियों को काबू में रखकर और एक वक्त का खाना खाकर, ब्रह्मचर्य का पालन करके और आहार विहार संबंधी नियमों का विशेष ध्यान रखकर श्रावण मास बिताता है, उसे तीर्थों में स्नान करने जितना पुण्य मिलता है और उस व्यक्ती का जीवन सुखमय हो जाता है। 

Related Post

स्कंद पुराण के अनुसार  भगवान शंकर के परम भक्त मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकण्डे ने अपनी लंबी उम्र के लिए श्रावण में घोर तप  किया था, जिसके बाद शिव की कृपा उनको मिली थी और इससे यमराज भी मार्कंडेय के प्राण नहीं ले सके थे। इसलिए लंबी उम्र पाने,अकाल मृत्यु और बीमारियों से बचने के लिए सावन के महीने में शिव की पूजा करना अच्छा माना जाता है। 

 वैज्ञानिक दृष्टि से सावन का महत्व

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए, तो सावन का महीना (Sawan 2025) मेंटल हेल्थ के सुधार के लिए अच्छा माना जाता है।सावन के महीने में हर जगह हरियाली छाई होती है, जो मन को सुकून का अनुभव देता है और तनाव  को भी दूर करता है।  

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

chhaya sharma

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026