Categories: धर्म

14 जुलाई से शुरू हो रहे नए सप्ताह में बरसेगी महादेव की कृपा, इन राशियों पर होगी धन की वर्ष! जल्दबाजी में न लें कोई फैसला

Weekly Horoscope (14-20 July): 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच आपके जीवन में काफी कुछ बदल सकता है। यह हफ्ता कुछ लोगों के लिए  करियर में तरक्की, अच्छा स्वास्थय और धन लाभ लेकर आएगे।

Published by Preeti Rajput

Weekly Horoscope (14-20 July): जुलाई 2025 का तीसरा सप्ताह कई राशियों के लिए खुशियों की एक नई सौगात लेकर आने वाला है। 14 से 20 जुलाई के बीच आपके जीवन में काफी कुछ बदल सकता है। यह हफ्ता कुछ लोगों के लिए  करियर में तरक्की, अच्छा स्वास्थय और धन लाभ लेकर आएगे। इस दौरान शनि देव वक्री होकर मीन राशि में रहने वाले हैं। जिससे आपके सभी रूके हुए काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। हीं, 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश होगा। जिससे  आत्मविश्वास और नेतृत्व में बढ़ोतरी होगी। 

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा और बुरा दोनों होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर और बाहर आपको चुनौतियां झेलनी पड़ सकती है। आपको सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में घरेलू समस्याओं के चलते नौकरी प्रभावित हो सकती है। आपके विरोधीर आपके काम में बाधा उत्पन्न करने के लिए षड्यंत्र रच सकते हैं।  आय के मुकाबले खर्च ज्यादा होने वाला है। जीवनसाथी की सेहत भी आपके लिए चिंता का विषय बनेगी।

वृष राशि- इस राशि वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और उन्नतिदायक रहने वाला है। सुख-संपत्ति आदि की दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। सुख-संपत्ति को लेकर यह हफ्ता फलदायी साबित होगा। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में खूब रमेगा। किसी कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा।

मिथुन राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जिन लोगों से अधिक अपेक्षा रहेगी, वही समय पर काम नहीं आएंगे।  किसी दूसरे के भरोसे अपने काम को छोड़ने की गलती बिलकुल ना करें। हर कार्य को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें।  प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिल सकती है। । लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में मुश्किलें आएंगी। 

कर्क राशि- इस राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। शिक्षा-प्रतियोगिता आदि में छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में छोटी यात्रा के योग नजर आ रहे हैं। इस सप्ताह इससे जुड़ा कोई सुखद समाचार जल्द आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। रिश्ते-नातों की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

सिंह राशि- इस राशि के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा।  सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।  जिम्मेदारियों में अचानक से बड़ा बदलाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और सहकर्मियों के साथ संबंध को बेहतर बनाने की कोशिश करें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।  सप्ताह की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए उसकी बात भी आराम से संयम के साथ सुनें। 

कौन बनेगा राजा…कौन रंक? 14 जुलाई को इन राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, जाननें के लिए पढ़े आज का राशिफल

कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुरुआत में होने वाली छोटी-मोटी घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातकों को स्वजनों के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य का समय छात्र वर्ग के लिए शुभ रहने वाला है।  प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा।  

तुला राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के सोच रहे हैँ। तो उससे जुड़ा जल्द आपकों शुभ समाचार मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि- आपके लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार, धन-संपत्ति आदि की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा और मनोयोग के साथ कार्य करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी अच्छा खबर आपको मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में सोच-विचार कर पूंजी निवेश करने पर विशेष लाभ की संभावनाएं बनेंगी। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

आया सावन का महीना! हर दिन पल्लू में छुपाकर चुपके से शिवलिंग पर चढ़ा आएं ये एक काली चीज, धन से भर जाएगा घर, बारिश की तरह बरसेगी महादेव की कृपा!

धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपसी सहमति से समाधान हो सकता है। विरोधी खुद सुलह-समझौते के लिए आगे आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में इस सप्ताह बड़ा बदलाव होने की संभावना है। यह बदलाव कुछ मामलों में अनुकूल और कुछ में चुनौतीपूर्ण हो सकता है।  घर-परिवार में प्रेम और आत्मीयता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन एवं प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। 

मकर राशि- इस राशि के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध जहां पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपने पराक्रम से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों की यात्राएं सफल होंगी। किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट संभव है। आपको अपनी सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देना होगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। 

कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना होगा। करियर या कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। कार्यों में आलस्य या लापरवाही करने से बचें।  नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त दबाव रह सकता है। रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें।

मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य से भरपूर है। टीम के साथ तालमेल बनाते हुए आप कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। जिससे सीनियर प्रसन्न होकर आपकी सराहना करेंगे। पूरे सप्ताह आप अपने ब्रांड या छवि को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026